{"_id":"676eae25e79df868ec0d0b65","slug":"bhopal-mysore-lucknow-kumbh-mela-special-train-will-pass-through-itarsi-bhopal-harda-bina-stations-of-bhop-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: मैसूर-लखनऊ कुम्भ मेला विशेष ट्रेन,भोपाल मंडल के इटारसी,भोपाल,हरदा,बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: मैसूर-लखनऊ कुम्भ मेला विशेष ट्रेन,भोपाल मंडल के इटारसी,भोपाल,हरदा,बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी गाड़ी
Fri, 27 Dec 2024 07:10 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 27 Dec 2024 07:10 PM IST
सार
मैसूर-लखनऊ कुम्भ मेला विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल तलवडिया, छनेरा ,खिरकिया, हरदा, बनापुरा एवं बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
इंडियन रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुम्भ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 06216 मैसूर - लखनऊ कुम्भ मेला विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के तलवडिया, छनेरा ,खिरकिया, हरदा, बनापुरा, इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।
यह रहेगी गाड़ी की समय-सारणी
गाड़ी संख्या 06216 मैसूर-लखनऊ कुम्भ मेला विशेष ट्रेन 29 दिसंबर 2024 को मैसूर स्टेशन से रात्रि साढ़े 12 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9.35 बजे तलवडिया, 10.35 बजे छनेरा ,11.20 बजे खिरकिया, 11.58 बजे हरदा, 12.30 बजे बनापुरा, 13.10 बजे इटारसी, 15.35 बजे भोपाल, 18.00 बजे बीना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए दुसरे दिन प्रातः 04.00 बजे लखनऊ स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी मैसूरु जंक्शन, मल्लेश्वरम, केएसआर बेंगलुरु सिटी जंक्शन, यशवंतपुर जंक्शन, तुमकुर, अरसीकेरे जंक्शन, कदुरू, चिक्जाजुर, दावणगेरे, हावेरी, हुबली जंक्शन, धारवाड़, बेलगावी, घटप्रभा, मिरज जंक्शन, सांगली, कराड, पुणे जंक्शन, अहमदनगर, मनमाड जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, तलवडिया, छनेरा, खिरकिया, हरदा, बनापुरा, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
कोच संरचना
इस विशेष ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें 07 स्लीपर डिब्बे, 11 सामान्य श्रेणी के डिब्बे एवं 02 एसएलआरडी डिब्बे शामिल हैं। यात्री असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके यात्रा प्रारम्भ करें।