फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal municipal corporation election from next month regional leader are rushing to pay tax

मध्यप्रदेश : भोपाल नगर निगम चुनाव से पहले बकाया टैक्स और बिल भरने में लगे स्थानीय नेता

Sun, 14 Feb 2021 03:36 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 14 Feb 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
bhopal municipal corporation election from next month regional leader are rushing to pay tax
नगर निगम चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

भोपाल में आम-आदमी के साथ-साथ स्थानीय नेता भी नगर निगम के दफ्तरों में टैक्स जमा करने और बकाया राशि पूछने के लिए चक्कर काट रहे हैं। अगले महीने के पहले हफ्ते में महापौर से लेकर पार्षद तक के चुनावों की घोषणा होनी है और इच्छुक उम्मीदवारों ने नामांकन जमा करने के लिए कागजात जुटाने शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन


ये चुनाव लड़ने के लिए संपत्ति कर, पानी का बिल, बिजली का बिल जैसी पूरी राशि जमा करना जरूरी है। इसके अलावा वार्ड कार्यालय और बिजली दफ्तर समेत दूसरे सरकारी कार्यालयों की एनओसी नामांकन के साथ जमा करनी है। अगले महीने से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद स्थानीय नेताओं को समय नहीं मिलेगा, इसलिए मजबूत दावेदारों ने अपनी तैयारियां पहले ही शुरू कर दी हैं। बता दें कि सरकारी बंगलों और मकानों में रहने वाले दावेदार भी टैक्स के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। नगर निगम इन बंगलों से 360 रुपये सालाना स्वच्छता कर और 180 रुपये महीना पानी का बिल लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पार्षद पद के प्रत्याशियों को इस बार चुनाव खर्च का ब्यौरा भी देना होगा। अब तक केवल महापौर के प्रत्याशियों को ही ये ब्यौरा देना होता था। भोपाल में पार्षद पद के उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा आठ लाख 75 हजार रुपये तय की गई है। 
 
हालांकि पूर्व पार्षदों ने उसी समय टैक्स जमा करके एनओसी ले ली थी। पिछली बार वार्ड नंबर 56 से पार्षद रहे पूर्व एमओसी सदस्य केवल मिश्रा इस बार वार्ड 54 और 555 से दावेदारी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सारे टैक्स जमा करके कागजात तैयार कर लिए। 


कोलार नगरपालिका के नगर निगम में विलय को चुनौती देने वाली याचिका पर 24 फरवरी को सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता अमिताभ अग्निहोत्री का कहना है कि उनकी याचिका के साथ सांची (रायसेन), लिधौरा (टीकमगढ़) और धनपुरी (शहडौल) की याचिकाओं को भी जोड़ दिया गया है। अब इन चारों मामलों पर एक साथ सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed