{"_id":"67aea2f63addc1eec204be4a","slug":"bhopal-more-than-50-vvips-including-the-vice-president-will-be-in-bhopal-today-routes-from-the-airport-to-th-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में आज उपराष्ट्रपति सहित 50 से ज्यादा वीवीआईपी, एयरपोर्ट से लेकर नए शहर के रास्ते रहेंगे डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में आज उपराष्ट्रपति सहित 50 से ज्यादा वीवीआईपी, एयरपोर्ट से लेकर नए शहर के रास्ते रहेंगे डायवर्ट
Fri, 14 Feb 2025 07:27 AM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 14 Feb 2025 07:27 AM IST
सार
भोपाल में शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सहित 50 से ज्यादा वीवीआई का आगमन होगा। इसको लेकर एयरपोर्ट से लेकर सीएम हाउस, राजभवन, नए शहर के रास्ते डायवर्ट रहेंगे। उपराष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होगे ।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित 50 से ज्यादा वीवीआई का आगमन होगा। इसको लेकर एयरपोर्ट से लेकर सीएम हाउस, राजभवन, नए शहर के रास्ते डायवर्ट रहेंगे। उपराष्ट्रपति विशेष विमान से शाम 6.30 बजे ओल्ड एयरपोर्ट लैंड करेंगे। यहां से सागर ग्रीन कोलार रोड, राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी भदभदा और वाना ग्रीन गार्डन नीलबड़ में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होगे। साथ ही वाना ग्रीन- नीलबड़ में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम स्थल पर आने वाले उपराष्ट्रपति, केन्द्रीय मंत्री, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, राज्यपाल म.प्र., राज्यपाल छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री मप्र, उप्र आदि का आगमन प्रस्तावित है।
इन मार्गों से जाएंगे उपराष्ट्रपति
ओल्ड एयरपोर्ट से स्टेट हेंगर तिराहा, लालघाटी, व्हीआईपी रोड, रेतघाट, पॉलिटेक्निक चौराहा, स्मार्ट रोड, भदभदा चौराहा, सूरज नगर तिराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, केरवा डैम रोड, संस्कार वैली स्कूल रोड, कलिया सोत रोड, जागरण लेक यूनिवर्सिटी तिराहा से होकर सागर ग्रीन पहुचेंगें। सागर ग्रीन सिटी से इसी मार्ग से साक्षी ढाबा तिराहा-सूरज नगर तिराहा होकर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी पहुचेंगें। कार्यक्रम के बाद सूरज नगर तिराहा से साक्षी ढाबा, बरखेड़ी होकर डीपीएस तिराहे से कार्यक्रम स्थल वाना ग्रीन गार्डन पहुचेंगें। इस दौरान उपराष्ट्रपति के मार्ग के आस-पास का यातायात कुछ समय के लिए बदला रहेगा।
इन रास्तों से होगा आना जाना
उपराष्ट्रपति के विषेष प्लेन ओल्ड एयर पोर्ट लैंड होने पर गांधीनगर, एयरपोर्ट की ओर से आने वाला यातायात गांधीनगर, आशाराम तिराहा से करोंद, बायपास होकर आना-जाना होगा ।पॅालिटेक्निक चौराहा से व्हीआईपी रोड आने वाले वाहन मोती मस्जिद, सदर मंजिल, कलेक्टे्रट, लालघाटी ओव्हर ब्रिज से आ जा सकेंगे। रोशनपुरा, डिपो चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर आने वाला यातायात गांधी पार्क, पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, तलैया थाना तिराहा, भारत टॉकीज चैराहा, हमीदिया रोड होकर आ-जा सकेगा। बाणगंगा, पुराना मछली घर, खटलापुरा मार्ग भी सामान्य यातायात के लिए खुला रहेगा। कुछ समय के लिए आवश्यकतानुसार रोका जा सकता है। डिपो चौराहा, भदभदा चौराहा होकर साक्षी ढाबा, नीलबड़, रातीबड़ जाने वाले मार्ग पर व्हीव्हीआईपी, व्हीआईपी का शाम 6 बजे के बाद लगातार आना-जाना होगा। ऐसे में सामान्य वाहन आ-जा सकेंगे। भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। जरूरत पडऩे पर इस मार्ग पर सामान्य यातायात रोका जा सकता है। इन मार्गों पर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। आकस्मिक सेवा एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड के आने-जाने पर रोक नहीं रहेगी।
विज्ञापन
आमजन इन रास्तों से करें आना-जाना
सीहोर-बिलकिसगंज की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन चालक, जिनको वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होना है वे खजूरी रोड बैरागढ़ से भोपाल आ-जा सकेंगे। भोपाल से खजूरी सीहोर की ओर आने जाले वाले वाहन पॉलिटेक्निक कॉलेज चौराहे से व्हीआईपी रोड बैरागढ़ होकर आ-जा सकेंगे। विवाह स्थल पर जाने वाले वाहनों को अलग से पार्किंग दी गई है। पार्किंग से लौटते समय विला बोंग स्कूल, गोरेगांव से सूरज नगर होकर भोपाल की ओर आ सकेंगे। वापसी में साक्षी ढाबा वाला मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।