फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Modern CT-scan and MRI will start in Hamidia from tomorrow, CM will inaugurate it, patients will get f

Bhopal: हमीदिया में कल से शुरू होगी मॉडर्न CT-स्कैन और MRI, CM करेंगे लोकार्पण,मरीजों की होगी मुफ्त जांच

Thu, 24 Jul 2025 06:22 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 24 Jul 2025 06:22 PM IST
सार

हमीदिया अस्पताल में शुक्रवार से दो बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही हैं। यहां कम दरों में सबसे आधुनिक मशीनों से सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मॉडर्न सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
Bhopal: Modern CT-scan and MRI will start in Hamidia from tomorrow, CM will inaugurate it, patients will get f
हमीदिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में शुक्रवार से दो बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही हैं। यहां कम दरों में सबसे आधुनिक मशीनों से सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मॉडर्न सीटी स्कैन (80 रो डिटेक्टर, 128 स्लाइस) और एमआरआई मशीन (1.5 टेसला) का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


सबसे पहले भोपाल में शुरू की जा रही सुविधा
यह सुविधा प्रदेश के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में सबसे पहले भोपाल में शुरू की जा रही है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल भी मौजूद रहेंगे। इन मॉडर्न मशीनों से आयुष्मान भारत योजना और अन्य शासकीय योजनाओं के तहत आने वाले मरीजों को मुफ्त सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा दी जाएगी। इससे मरीजों को उन उच्च स्तरीय जांचों के लिए निजी सेंटर्स जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन


रिसर्च को मिलेगी नई दिशा
इन मशीनों की स्थायह भी पढ़ें-पना से यूजी, पीजी और पैरामेडिकल छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण और रिसर्च के अवसर मिलेंगे। इन मशीनों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रिसर्च भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-भोपाल में ड्रग्स और दरिंदगी का खुलासा, भाजपा नेता के भतीजे गिरफ्तार, फोन में मिले दरिंदगी के वीडियो



मशीन इन फीचर्स की वजह से खास
सीटी स्कैन मशीन वॉल्यूमेट्री, फ्यूजन और पर फ्यूजन जैसी आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है।एमआरआई मशीन में डेडिकेटेड ब्रेस्ट कॉइल्स हैं, जिससे ब्रेस्ट कैंसर की गहन जांच आसान होगी। दोनों मशीनें फास्ट स्क्रीनिंग में सक्षम हैं और हृदय रोगों की उन्नत जांच के लिए हाई-क्वालिटी कार्डियक पैकेज उपलब्ध कराती हैं।

यह भी पढ़ें-पुलिस भर्ती में होगा रामचरितमानस का पाठ, एडीजी बोले- अनुशासन और चरित्र निर्माण जरूरी

18 करोड़ की एमआरआई और 6 करोड़ रुपए की सीटी स्कैन मशीन
हमीदिया अस्पताल में 6 करोड़ रुपए की सीटी स्कैन और 18 करोड़ रुपए की एमआरआई मशीनें स्थापित की हैं। इन्हें इमरजेंसी विभाग के ठीक पीछे लगाया गया है, ताकि गंभीर मरीजों की जांच तुरंत की जा सके। हाल ही में शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन मशीनों के संचालन के लिए टेक्नीशियनों की नियुक्ति भी हो गई है। दरअसल यह पहल नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के नए नियमों के तहत की गई है, जिसके अनुसार सभी मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक जांच सुविधाएं अस्पताल के अपने संचालन में होनी चाहिए। इससे पहले, हमीदिया अस्पताल में ये जांचें आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से की जा रही थीं। इन नई मशीनों के आने से हमीदिया अस्पताल की नैदानिक क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली जांच सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed