{"_id":"67067dbac35dda245d0fdeaa","slug":"bhopal-mla-masood-filed-a-petition-against-yeti-narasimhanand-accused-of-insulting-islam-demand-for-action-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: यति नरसिम्हानंद के खिलाफ विधायक मसूद ने दायर की याचिका, इस्लाम धर्म के अपमान का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: यति नरसिम्हानंद के खिलाफ विधायक मसूद ने दायर की याचिका, इस्लाम धर्म के अपमान का आरोप, कार्रवाई की मांग
Wed, 09 Oct 2024 06:28 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:28 PM IST
सार
भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद ने जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिम्हा नंद सरस्वती के खिलाफ ने भोपाल जिला न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिका में कहा कि यति नरसिम्हानंद ने अपने बयान से इस्लाम धर्म का अपमान किया है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते विधायाक आरिफ मसूद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद ने जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिम्हा नंद सरस्वती के खिलाफ ने भोपाल जिला न्यायालय में याचिका दायर की है। मसूद ने याचिका में कहा कि यति नरसिम्हानंद ने अपने बयान से इस्लाम धर्म का अपमान किया है, साथ ही उनकी धार्मिक भावना आहत हुई है। विधायक मसूद ने भोपालपत्रकारवार्ता में बताया कि न्यायालय से यति नरसिम्हानंद सरस्वती पर कठोर कार्रवाई का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि यति नरसिम्हा नंद सरस्वती का गत माह 29 सितंबर को एक वीडियो देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मोहम्मद के खिलाफ अनर्गल बयान दिया है। मसूद की ओर से पैरवी एडवोकेट दीपक बुंदेले करेंगे। सुनवाई के लिए 21 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि लगातार हमारे पैगंबर की शान में गुस्ताखी करने वाले लोगों की एक के बाद एक कड़ी बनती जा रही है। यह इंसानियत और संविधान पसंद लोगों के लिए अच्दी खबर नहीं है, न ही हमारे देश की परंपरा है। कोई भी किसी भी धर्म पर न तो क्रिटिसिज्म चाहता है, न ही सुनना चाहता है।
चार दिन पहले पुलिस कमिश्नर से की थी शिकायत
आरिफ मसूद ने बताया कि 4 दिन पहले भोपाल पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर कहा था कि केस होना चाहिए। तब उन्होंने कहा था कि अभी एफआईआर नहीं कर सकते, जांच कराएंगे। अब हमने भोपाल कोर्ट में याचिका लगाई है। यहां मुकदमा दर्ज होगा, तो देश में एक पैगाम भी जाएगा कि नफरत फैलाने वालों के खिलाफ संविधान कड़ी कार्रवाई करेगा। चाहे वह कोई बड़ा व्यक्ति हो या छोटा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।'
इतवारा में खुलेआम मिलता है ड्रग्स
भोपाल में ड्रग्स को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्रवाइ के सवाल पर ने कहा कि भोपाल के इतवारा में खुलेआम ड्रग्स बिक रहा है। मैं आप लोगों (मीडिया) को आमंत्रित करता हूं कि आप लोग भेष बदलकर रात दो-तीन बजे इतवारा में जाओ। आपको जिस क्वालिटी का ड्रग्स चाहिए, वो मिलेगा और प्रशासन के संरक्षण में मिलेगा।
विज्ञापन
जाने किस बयान पर छिड़ी बहस
गौरतलब है कि यति नरसिंहानंद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के डासना में स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर के महंत भी हैं। उन्होंने गाजियाबाद के लोहियानगर के हिंदी भवन में 29 सितंबर को पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी। यह भी कहा था, 'हम कभी धर्म को समझे ही नहीं। इन्होंने देशों, राष्ट्रों की बात की। उनके पास न एक देश है, न एक राष्ट्र है। जो अपने धर्म पर अडिग रहे, उनके सबके देख लो कितने राष्ट्र और कितने देश हैं। आज लाखों साल हो गए, हम रावण को जलाते आ रहे हैं। अब तो ऐसे-ऐसे अपराधी पैदा हो गए हैं, जिनके सामने रावण का कोई अस्तित्व नहीं है। अब दशहरे में रावण के पुतले नहीं जलने चाहिए।' यति नरसिंहानंद यहां अमर बलिदानी मेजर आसाराम व्याग सेवा संस्थान के बैनर तले हुए कार्यक्रम में पहुंचे थे।