फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Many cities including Bhopal are in the grip of pollution, Ujjain's AQI reached 392, experts said - el

Bhopal: भोपाल समेत कई शहर प्रदूषण की चपेट में, उज्जैन का AQI 392 पहुंचा, विशेषज्ञ बोले- बुजुर्ग और बच्चों खतरा

Wed, 13 Nov 2024 07:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 13 Nov 2024 07:15 PM IST
सार

मध्य प्रदेश प्रदूषण की चपेट मे आ गया है। उज्जैन का AQI 392 तक पहुंचा गया है। भोपाल,इंदौर समेत कई शहरों में प्रदूषण बढ़ रहा है। खराब होती हवा के चलते चिकित्सक बुजुर्ग और बच्चों को बाहर निकलने से मना कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Many cities including Bhopal are in the grip of pollution, Ujjain's AQI reached 392, experts said - el
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है यहां के हालात दिल्ली जैसे होते जा रहे हैं। बुधवार को प्रदेश के उज्जैन का एक्यूआई 392 तक पहुंच गया जो की बहुत खतरनाक स्थिति मानी जा रही है। ऐसे में चिकित्सक बुजुर्ग और बच्चों को बाहर निकलने से मना कर रहे हैं। क्योंकि बच्चों और बुजुर्गों की इम्युनिटी काफी कम होती है जिससे उन्हें इन्फेक्शन और दूसरी बीमारियां होने का डर बना हुआ है। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 13 नवंबर के सुबह 11 बजे के आंकड़े कई शहरों की आवोहवा के मामले में चिंता में डालने वाली रही। मध्यप्रदेश के कई शहरों की हवा की क्वालिटी औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप से भी खराब है।
विज्ञापन




प्रदेश प्रमुख शहरों का एक्यूआई

शहर                  एक्यूआई
उज्जैन -              392 
सिंगरौली -           326 
सागर -                349 
मंडीदीप -             318 
जबलपुर -             312 
इंदौर -                 381 
ग्वालियर -            306 
भोपाल -              381


जाने क्यों बढ़ रहा प्रदूषण
मध्य प्रदेश पॉल्यूशन बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी बृजेश शर्मा ने बताया कि प्रदूषण का असर तापमान घटने के बाद दिखाई देता है। दीपावली और सर्दी बढ़ने के बाद वातावरण में धूल, धुंआ और हानिकारक गैसों के कणों की अधिकता होने से यह हवा को प्रदूषित करते हैं। इससे एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर बढ़ जाता है। सर्दियों में हवा का घनत्व बढ़ जाता है और तापमान कम होने से यह नीचे रह जाते हैं। प्रदेश के शहरी इलाकों में आधुनिकीकरण के नाम पर अंधाधुंध पेड़ों की कटाई और पर्यावरण की अनदेखी हो रही है, यह उसका ही नतीजा है।
विज्ञापन




चिकित्सकों ने कहा सुबह ना जाए घूमने 
राजधानी भोपाल हमीदिया अस्पातल के सीनियर फीजिसियन डॉ. पराग शर्मा ने बढ़ते प्रदूषण पर कहा है कि हवा की खराब क्वालिटी को देखते हुए सुबह सेहत बनाने के लिए सैर पर निकलने वाले लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों की इम्युनिटी काफी कम होती है जिससे उन्हें इन्फेक्शन और दूसरी बीमारियां होने का डर बना हुआ है। अस्थमा और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के मरीज इसका विशेष ख्याल रखें क्योंकि उन्हें इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है। इस आवोहवा में सुबह की सैर सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। बेहतर होगा कि हल्की धूप निकलने के बाद ही सैर पर निकलें। धूप निकलने पर हवा के कण ऊपर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed