फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Madhya Pradesh Youth Congress election stuck, final list of candidates could not be released even afte

Bhopal: मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस का चुनाव अटका, एक महीने बाद भी जारी नहीं हो सकी फाइनल उम्मीदवारों की सूची

Tue, 10 Jun 2025 08:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 10 Jun 2025 08:08 PM IST
सार

प्रदेश यूथ कांग्रेस का चुनाव अटकता नजर आ रहा है। एक महीने बाद भी फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं हो पाई है। तय कार्यक्रम के अनुसार 11 मई को फाइनल उम्मीदवारों की सूची जारी हो जानी थी लेकिन अभी तक युवाओं को इंतजार करना पड़ रहा।

विज्ञापन
Bhopal: Madhya Pradesh Youth Congress election stuck, final list of candidates could not be released even afte
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस का चुनाव अटकता नजर आ रहा है। एक महीने बाद भी फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं हो पाई है। तय कार्यक्रम के अनुसार 11 मई को फाइनल उम्मीदवारों की सूची जारी हो जानी थी लेकिन अभी तक युवाओं को इंतजार करना पड़ रहा। दरअसल चुनाव से पहले निर्देश जारी हुए थे कि अपराधिक प्रकरण दर्ज होने पर कोई कार्यकर्ता उम्मीदवार नहीं बन पाएगा। साथ ही एज लिमिट भी रखी गई थी। यही वजह है कि कमेटी को उम्मीदवारों का चयन करना काफी मुश्किल हो रहा है। अब नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी में उम्मीदवारों के फाइनल नाम तय करने में कमेटी के पसीने छूट रहे हैं। 
विज्ञापन


 
ज्यादातर उम्मीदवारों की हुई शिकायत 
जानकारी के मुताबिक यूथ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों के लिए जिन लोगों ने अपना नामांकन भरा है। उनमें से 70% लोगों की शिकायत कमेटी के पास पहुंची है। अब ऐसे में उम्मीदवार तय कर पाना कमेटी के लिए बहुत ही चुनौती पूर्ण काम लग रहा ह। हालाकि कमेटी का कहना है कि जल्द ही फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-
 
100 ज्यादा ब्लॉकों से नहीं आए एक भी नामांकन 
जानकारी के अनुसार ब्लॉक अध्यक्षों के लिए प्रदेश के 1100 ब्लॉक में से करीब 100 से ज्यादा ब्लॉकों से एक भी नामांकन नहीं आए हैं। वहीं करीब 700 ब्लॉकों से सिंगल आवेदन आए हैं। ऐसे में पार्टी को एक और बार आवेदन करने की छूट देनी पड़ सकती है। या सिंगल नाम वाले ब्लॉकों में बगैर चुनाव कराए ही उम्मीदवारों की घोषणा करनी पड़ेगी। जिन ब्लॉकों से नाम नहीं आए हैं वहां दोबारा से आवेदन कराना ही पड़ेगा अन्यथा सीटें खाली रह जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-
 
चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम का विवरण 
अप्रैल माह में यूथ कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया की समय सारणी जारी किया था जिसके अनुसार 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कोऑर्डिनेटर जिलों का दौरा करेंगे। नॉमिनेशन 27 अप्रैल से 6 मई तक चलेंगे। दावे आपत्तियों और सुनवाई 28 अप्रैल से 7 मई तक होगी। वहीं, नॉमिनेशन फॉर्म्स की स्क्रूटनी 7 मई से 9 मई तक की जाएगी। यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर 11 मई तक सभी फाइनल कैंडिडेट किए जाएंगे। वहीं, कुछ जिलों में एससी और एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। एससी/ एसटी के लिये आरक्षित जिलों में सागर,देवास ,जबलपुर(शहर )पांढुर्ना,गुना,बुरहानपुर और सतना का नाम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed