फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Madhya Pradesh Hajis returned from Madina were greet

सफर ए अकीदत: अपनों से मिले तो छलक उठे खुशी के आंसू, मदीना से लौटे हाजियों का फूलों के साथ स्वागत

Fri, 05 Jul 2024 01:05 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 01:05 PM IST
सार

प्रदेश के करीब 7227 हाजियों में से एक जत्था इंदौर एयरपोर्ट पर आ चुका है। दूसरा जत्था भोपाल आया, जिसमें करीब 177 हाजी वापस आए हैं। इनमें भोपाल के अलावा नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग के हाजी शामिल हैं।

विज्ञापन
Bhopal Madhya Pradesh Hajis returned from Madina were greet
भोपाल एयरपोर्ट पर लौटे हाजियों का इस्तकबाल किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करीब सवा महीने अपनों से दूर... पराए परदेस में सफर की दुश्वारियां... विपरीत मौसम की मार और दिन-रात की मेहनत भरी भागदौड़। लेकिन दिल में एक सुकून कि उनकी अकीदत और इस्लाम का फरीजा पूरा करने के लिए अल्लाह ने उन्हें मौका दिया। सफर ए हज से वापसी हुई तो नजरों के सामने अपनों को देखकर आंखों में खुशी के आंसू झिलमिलाने लगे।
विज्ञापन


नजारा राजधानी के राजभोज एयरपोर्ट पर प्रदेश के हाजियों की वापसी के वक्त दिखाई दिया। बड़ी तादाद में परिजन अपनों के इस्तकबाल के लिए पहुंचे थे। हज कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी के साथ कमेटी के जिम्मेदार भी यहां मौजूद थे। मदीना से लौटे हाजियों को फूलों के साथ खुश आमदीद कहा गया। गले लगकर हाजियों से दुआएं लीं।
विज्ञापन


पहुंचे 177 हाजी
प्रदेश के करीब 7227 हाजियों में से एक जत्था इंदौर एयरपोर्ट पर आ चुका है। दूसरा जत्था भोपाल आया, जिसमें करीब 177 हाजी वापस आए हैं। इनमें भोपाल के अलावा नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग के हाजी शामिल हैं। प्रदेश के हाजियों की एक और उड़ान शुक्रवार दोपहर भोपाल एयरपोर्ट पर आएगी। इसके बाद बाकी हाजियों की आमद मुंबई एयरपोर्ट से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed