फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Love Jihad: New revelations revealed that two of Farhan victims are married

Bhopal Love Jihad: फरहान की शिकार दो पीड़िता शादीशुदा, घर बचाने FIR में हिचक रहीं, नए खुलासे ने चौंकाया; जानें

Fri, 02 May 2025 10:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 02 May 2025 10:18 PM IST
सार

Bhopal: पुलिस उन दो युवतियों को भी तलाश लिया है, जो फरहान की दरिंदगी का शिकार हुई हैं, लेकिन अभी तक प्रकरण दर्ज नहीं कराया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह युवतियां संभवत: अप्रैल 2022 से पहले फरहान की दरिंदगी का शिकार हुई होंगी। दोनों युवतियों की पढ़ाई पूरी हो चुकी है और दोनों अब शादीशुदा हैं।

विज्ञापन
Bhopal Love Jihad: New revelations revealed that two of Farhan victims are married
आरोपी फरहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की कोकता क्षेत्र में स्थित निजी कॉलेज की हिंदू छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनकर लव जिहाद और ब्लैकमेल करने के मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। फरहान वर्ष 2017 से उस कॉलेज में पढ़ना शुरू किया है। हालांकि पहली और दूसरी एफआईआर कराने वाली युवतियों का संपर्क फरहान से अप्रैल 2022 में जहांगीराबाद स्थित हामिद के कमरे में हुआ था। अब तक जो पीड़िताएं पुलिस के सामने आई हैं उनके आधार पर फरहान अप्रैल 2022 से लव जिहाद का गिरोह चलाकर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर रहा था, लेकिन अब और चौकाने वाली जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक फरहान ने सात युवतियों से दुष्कर्म किया है, जिनमें पांच सामने आ चुकी हैं। घटना के समय एक नाबालिग थी, उसकी शिकायत पर अशोका गार्डन थाने में गैंगरेप का केस दर्ज है। लेकिन पुलिस उन दो युवतियों को भी तलाश लिया है, जो फरहान की दरिंदगी का शिकार हुई हैं, लेकिन अभी तक प्रकरण दर्ज नहीं कराया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह युवतियां संभवत: अप्रैल 2022 से पहले फरहान की दरिंदगी का शिकार हुई होंगी।
विज्ञापन


दोनों युवतियों की पढ़ाई पूरी हो चुकी है और दोनों अब शादीशुदा हैं। एक युवती के कुछ माह का बच्चा भी बताया जा रहा है। ऐसे में उन दोनों युवतियों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आने से बचाए रखने के लिए पुलिस से प्रकरण दर्ज कराने से इंकार कर चुकी हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर अभी कोई ठोस जवाब नहीं दे रहे हैं। भोपाल में इस केस के अलावा इस माह एक और लव जिहाद गिरोह का खुलासा हुआ है, जिस मामले में श्यामला हिल्स और बैरागढ़ थाने में दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बैरागढ़ मामले में आरोपी अरबाज का कॉलेज छात्राओं से लव जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान से दोस्ती है। पुलिस अब दोनों मामलों की कड़ियां जोड़ने में भी जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब-90 के बगल में भी चलता था ऐशगाब
पुलिस को फरहान और उनके गिरोह के सैयद अली, साहिल के मोबाइल और अन्य गेजेट्स में मिले युवतियों के साथ फोटो और वीडियो में कई ऐसे हैं, जो क्लब-90 के हैं। पुलिस क्लब के दो कमरों को बंद कराकर उनकी जांच भी अपने स्तर पर करा चुकी है। हालांकि क्लब-90 हथाईखेड़ा डैम की जमीन लीज पर लेकर चलाया जा रहा है। यह लीज मेहरबान गुर्जर के नाम पर थी, लेकिन उसे अब मुकेश गुर्जर देखरेख कर रहा है। हालांकि जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके अनुसार क्लब-90 भोपाल और आसपास के रईशजादों के ऐशगाह के रूप में ही उपयोग होता रहा है।

पढ़ें: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बरात जा रहे बाइक सवार युवक को कुचला, एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल    

वहां शहर के बड़े बदमाश और रईसजादे पहुंचते थे। क्लब-90 का संचालक कागज में भले कोई हो, लेनि उसके संचालन के पीछे शहर का नामी सफेदपोश बदमााश व व्यवसायी बताया जा रहा है। उसके द्वारा ही क्लब-90 में फरहान के गिरोह को हिंदू लड़कियों को लेकर आने पर पूरी व्यवस्था कराई गई थी। वहीं फरहान के गिरोह को कैश में फंडिंग करता था। हालांकि पुलिस उसका नाम लेने से ही हिचक रही है। पुलिस इसलिए भी उस पर हाथ नहीं डाल सकती कि वह इतना शातिर है कि उसका ऑनलाइन कोई इन्वॉल्व आएगा ही नहीं, और न ही इस गिरोह के आरोपी उसके खिलाफ बयान दर्ज करा सकते हैं। क्लब-90 के बगल में कुछ निजी तो कुछ डैम से जुड़ी जमीन पर निर्माण किया गया है, वहां भी इस तरह का ऐशगाह चलता था। युवतियों को वहां भी ले जाता था, लेकिन वहां वही युवतियां ले जाई जाती थीं, जिनके साथ दरिंदगी  करना होता था या जो पैसे लेकर डांस करने या पार्टी करने के लिए राजी हो जाती थीं।

अबरार पर दस हजार का इनाम घोषित
कॉलेज छात्राओं से लव जिहाद मामले में फरार कोलकाता निवासी अबरार की तलाश में कई पुलिस टीम वापस आ गई है। एक अलग टीम फिर से गठित कर नए ठिकानों पर तलाश के लिए भेजी जा रही है। अबरार के अलावा अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। नबील को अशोका गार्डन पुलिस ने छह मई तक के लिए रिमांड पर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नबील और अबरार एक ही कमरे में लंबे समय तक किराये पर रहे हैं। दोनों ही युवतियों को दोस्ती के नाम पर अपने कमरे में घुमाने के बहाने ले जाते थे, जहां फरहान और गिरोह के अन्य युवक पहुंचते थे और हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगते थे। नबील और अबरार ही युवतियों को देने के लिए नशा और गांजे की व्यवस्था करते थे। पुलिस पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं।

दोनों गिरोह में मिला लिंक, बढ़ेगी संगठित अपराध की धारा
कॉलेज छात्राओं से लव जिहाद मामले का मुख्य आरोपी फरहान है। इसका दूसरे लव जिहाद गिरोह के एक आरोपी अरबाज से दोस्ती निकली है। दोनोुं पुराने दोस्त हैं। अबरार बैरागढ़ में रहने वाली एक नाबालिग से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस लव जिहाद गिरोह का मुख्य आरोपी शाहरुख है। शाहरुख की बड़ी बहन जोया उसका पति फैजान और फैजान का दोस्त जावेद मिलकर हिंदू युवतियों को मुस्लिम युवकों से दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते थे। इस गिरोह द्वार दो नाबालिगों से दुष्कर्म का खुलासा हुआ है, इसमें जोया की प्रमुख भूमिका है।


पढ़ें: सरकारी जमीन के बाद अब नदियों पर भूमाफियाओं की नजर, बाणगंगा नदी पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया    

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या यह दोनों गिरोह मिलकर हिंदू युवतियों का फंसाते थे या अलग-अलग कार्य कर रहे थे। क्योंकि कॉलेज छात्राओं के मामले में भी फरहान की बहन और साहिल की प्रेमिका की संदिग्ध भूमिका है। फरहान की बहन हिंदू युवतियों को भाई और उसके दोस्तों से दोस्ती बनाए रखने, नहीं तो बदनाम होने, कॅरियर खराब होने का डर दिखाती थी। वह मुस्लिम लिबास में ही मुस्लिम युवकों के साथ रहने की सलाह देती थी। इसी तरह साहिल की प्रेमिका भी कास्मेटिक की दुकान में आने वाली युवतियों को साहिल के डांस क्लास भेजती थी, जहां से युवतियों को दरिंदगी में खींचा जाता था। दोनों गिरोह में लिंक मिलने के बाद पुलिस संगठित अपराध की धाराएं बढ़ाने जा रही है। 



साहिल के डांस क्लास की कई युवतियां पार्टियों में जाती थीं
पुलिस की जांच में पता चला है कि अशोका गार्डन में आरोपी साहिल के डांस क्लास को ज्वॉइन करने वाली कई युवतियां रईसजादों की पार्टियों में डांस करने जाती थीं। हालांकि वह दरिंदगी का शिकार हुई हैं या मर्जी से कुछ हुआ है। पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही पुलिस डांस क्लास ज्वाइन करने वाली सभी लड़कियों की जानकारी निकालकर उसने पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed