फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Love Jihad: Gym trainer Mazhar caught with Hindu girl in hotel

भोपाल लव जिहाद: मुस्लिम जिम ट्रेनर होटल में युवती के साथ पकड़ाया, लोगों ने पीटा और पुलिस को सौंपा

Fri, 03 Oct 2025 08:34 AM IST
Arpit Yagnik न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Arpit Yagnik Updated Fri, 03 Oct 2025 08:34 AM IST
सार

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मजहर को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया और फांसी की मांग करते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने मजहर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और युवती के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bhopal Love Jihad: Gym trainer Mazhar caught with Hindu girl in hotel
लव जिहाद का मामला। - फोटो : Freepik/AI

विस्तार

राजधानी में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक होटल में पकड़ा गया। आरोपी युवक का नाम मजहर है और वह जिम ट्रेनर है, लेकिन उसने जिम में आने वाली युवती को अपना नाम बंटी बताकर दोस्ती की थी। मजहर को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल में पकड़ा और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जब युवक को होटल से थाने लेकर पैदल जा रही थी तब बजरंग दल के कार्यकर्ता उसे फांसी देने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

विज्ञापन


हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। मजहर खान नाम का यह युवक विशाल फिटनेस सेंटर में जिम ट्रेनर है। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवती से भी पुलिस की महिला अधिकारी जानकारी जुटा रही हैं। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह भी भोपाल पहुंचने वाले हैं। युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मजहर के संबंध में और जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। युवक ने होटल में मजहर के स्थान पर अपना नाम बंटी लिखवाया था। युवती से मजहर की मुलाकात जिम में ही हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कफ सिरप का कहर: किडनी फेल होने से 20 दिन में सात बच्चों की मौत, दवा पर पाबंदी पर जिम्मेदारों को 'खुराक' कब?
विज्ञापन
विज्ञापन


कई और युवतियों को झांसा देने का शक
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मजहर लंबे समय से जिम ट्रेनर का कार्य कर रहा है। दूसरे जिले से मध्यम वर्गीय और गरीब परिवार की हिंदू युवतियां भोपाल में कॉलेज की पढ़ाई करने आती हैं। वह अपना कॅरियर बनाने के दौर में जब होती हैं तो लव जिहाद करने वाले युवक उन्हें अपने जाल में फंसाकर जिंदगी तबाह कर देते हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस मजहर से सख्ती से पूछताछ करेगी तो और खुलासा हो जाएगा कि अब तक कितनी हिंदू युवतियों की जिंदगी इस युवक ने बर्बाद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed