फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Liquor was being served in dhabas and restaurants, police took action

Bhopal: ढाबों और रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब, संचालक सहित एक दर्जन युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की

Sat, 12 Aug 2023 07:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Aug 2023 07:45 AM IST
सार

Bhopal News: शहर की सीमाओं से सटे हुए दर्जनों होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में अवैध रूप से हुक्का और शराब पिलाने की शिकायत लगातार आबकारी विभाग को मिल रही हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल संचालक और एक दर्जन युवकों पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Bhopal: Liquor was being served in dhabas and restaurants, police took action
होटल और ढाबों से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में अवैध रूप से युवकों को शराब पिलाने का मामला सामने आया है। जिसमें शुक्रवार को पुलिस ने रेस्टोरेंट के संचालक सहित एक दर्जन युवकों पर कार्रवाई की है। भोपाल में पुलिस की सख्ती के बाद भी रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों में अवैध रूप से शराब पिलाने का धंधा चल रहा है। 
विज्ञापन


राजधानी के नीलबड़ पहुंच मार्ग के केरवा डेम रोड़ के पास स्थित जहाज रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े युवाओं को अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। मुखबिरों से सूचना मिलने पर आबकारी पुलिस की टीम ने शराब पीते एक दर्जन युवकों को पकड़कर उन पर कार्रवाई की है। इससे पहले भी रेस्टारेंट संचालक विनय चंदेल पर आबकारी एक्ट के तहत डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई के कुछ दिनों बाद फिर से अवैध रूप से शराब पिलाने का धंधा शुरू कर देता है।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों में परोसी जा रही शराब
शहर की सीमाओं से सटे हुए दर्जनों होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में अवैध रूप से हुक्का और शराब पिलाने की शिकायत लगातार आबकारी विभाग को मिल रही है। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग और पुलिस की एक टीम ने एक और जगह कार्रवाई की है। सीहोर नाका स्थित मोक्ष क्लब एवं रेस्टोरेंट पर छापामारी की, जहां हुक्का और शराब पी रहे युवकों में हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस बल की संख्या और मौजूदगी को देखते हुए, शराब पी रहे युवक वहां से भाग नहीं पाए। आबकारी अधिनियम के तहत सभी युवकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में शराब और बीयर की बोतलें जब्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed