फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Leader of Opposition Singhar said- Government is in collusion with mineral mafia, surveyor was made mi

Bhopal:नेता प्रतिपक्ष सिंघार बोले-सरकार की खनिज माफिया से सांठगांठ,सिंगरौली में सर्वेयर को माइनिंग अफसर बनाया

Sun, 01 Dec 2024 05:58 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 01 Dec 2024 05:58 PM IST
सार

सिंगरौली जिले में सर्वेयर को माइनिंग अफसर का चार्ज देने के मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा है।  नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि सरकार और खनिज माफिया से सांठगांठ है। मामले में कोर्ट ने स्टे दिया है।


 

विज्ञापन
Bhopal: Leader of Opposition Singhar said- Government is in collusion with mineral mafia, surveyor was made mi
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सिंगरौली जिले में माइनिंग अफसर का चार्ज देने के मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद मोहन यादव सरकार को घेरा है। सिंघार ने एक्स पर किए ट्वीट में इसे भ्रष्टाचार को सरकारी संरक्षण मिलने का प्रमाण बताया है, जिसमें सर्वेयर को खनिज अधिकारी बनाने के सरकार के आदेश पर कोर्ट ने स्टे दिया।सिंघार ने कहा है कि ऐसी स्थिति प्रदेश के अन्य जिलों में भी है, जो मोहन सरकार की खनिज माफिया से साठगांठ का नतीजा है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री कमजोर हो, तो अफसर पूरी व्यवस्था पर हो जाते हैं हावी
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा है कि जब मुख्यमंत्री कमजोर हो, तो अफसर पूरी व्यवस्था पर हावी हो जाते हैं। ये मामला ऐसा ही है, जिसमें सिंगरौली जिले में एक सर्वेयर को खनिज अधिकारी का प्रभार दिया गया। यह सब खनिज माफिया की साठगांठ और उन्हें रायल्टी की चोरी में छूट देने के लिए दिया गया लेकिन हाईकोर्ट में यह चालबाजी नहीं चली। अदालत ने इस अपात्र को अधिकारी बनाने पर स्टे दे दिया। इस कार्रवाई के खिलाफ असिस्टेंट माइनिंग आफिसर डॉ वीके तिवारी हाईकोर्ट गए थे। सिंघार ने लिखा है कि ख़ास बात ये कि प्रदेश के कई जिलों में कार्यरत सर्वेयर और ड्राफ्ट्समैन अब प्रभारी खनिज निरीक्षक के प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए लिखा है कि मौन यादव को ऐसे प्रभार वाले खेल की जानकारी है भी या नहीं। आपकी कोई अफसर सुनता ही कहा है, पता भी होगा तो करेंगे क्या?
विज्ञापन


सीएम के विदेश यात्रा पर तंज
उमंग सिंघार ने सीएम डॉ मोहन यादव के विदेश दौरे को लेकर रोजगार न मिलने की बात कही हैं। सिंघार ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री का विदेश से लौटने पर स्वागत है। प्रदेश के युवाओं को सीएम साहब के लौटने का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि सीएम से उनकी बहुत सी उम्मीदें लगी हैं। मुख्यमंत्री बताए कि ब्रिटेन और जर्मनी के उद्योगपतियों को मोहर आप एमपी के लिए कितना निवेश लाए हैं?उससे प्रदेश के कितने युवाओं को रोजगार मिलेगा? मुझे आपके जवाब का इंतजार है, आंकड़ों में बताइए कि कितने निवेश का भरोसा दिलाया गया और कितने युवाओं को रोजगार मिला? गोल मोल जवाब मत दीजिए, जो आपकी आदत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed