फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Kamal Nath-Arun Yadav do not have faith in CBI investigation of nursing scam

Bhopal: नर्सिंग घोटाले की CBI जांच में कमलनाथ-अरुण यादव को विश्वास नहीं, बोले- हाईकोर्ट की निगरानी में हो जांच

Fri, 24 May 2024 01:59 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 May 2024 01:59 PM IST
सार

एमपी के नर्सिंग कॉलेज में गड़बड़ी की जांच सीबीआई कर रही है। लेकिन कांग्रेस के नेता कमलनाथ और अरुण यादव ने मांग की है मामले की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में की जाए।

विज्ञापन
Bhopal: Kamal Nath-Arun Yadav do not have faith in CBI investigation of nursing scam
अरुण यादव और कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज में हुए घोटाले को लेकर सीबीआई जांच कर रही है। इसी सीबीआई के ही कुछ अधिकारियों को मामले में शामिल होने पर केंद्रीय दल ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद से कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने मांग की है कि नर्सिंग घोटाले की जांच हाई कोर्ट के निगरानी में निष्पक्ष रूप से की जाए।
विज्ञापन


न्यायाधिपति स्वतः संज्ञान लेकर कराएं जांच की भी जांच
पूर्व केंद्रीय नगर मंत्री अरुण यादव ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि नर्सिंग घोटाले में माननीय हाई कोर्ट के निर्देश के बाद हुई सीबीआई जांच (राजनैतिक संरक्षण से हुए महाभ्रष्टों और व्यापक स्तर पर हुए भ्रष्टाचार) की तस्वीर सामने आने के बाद अब यह स्पष्ट हो चुका है कि व्यापमं महाघोटाले की जांच किस तरह हुई होगी।
विज्ञापन


कालेधन का टेम्पो कहां-कहां पहुंचा होगा
यादव ने कहा कि अब ज़रूरी है कि मप्र के नए माननीय न्यायाधिपति जी स्वत: संज्ञान लेकर नर्सिंग और व्यापमं दोनों ही महाघोटालों की जांच की भी जांच करवाएं, क्योंकि भ्रष्टाचार की नदी देश एवं प्रदेश में अब समुंदर के रूप में तब्दील हो चुकी है और देश-प्रदेशवासियों का विश्वास अब सिर्फ और सिर्फ न्यायपालिका पर ही है। उन्होंने कहा है कि मुझे यकीन है कि अब न्यायपालिका ही इन वास्तविक भ्रष्टाचारियों के चेहरों को बेनकाब कर इनके मंसूबों पर कालिख पोतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियों ने जांच के नाम पर जमकर किया भ्रष्टाचार
पूर्व सीएम कमलनाथ में अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश का नर्सिंग कॉलेज घोटाला भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अब यह साफ़ दिख रहा है कि राज्य और केंद्र की जांच एजेंसियों ने जांच के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया। इससे यह भी पता चलता है कि मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले में कैसे लीपापोती की गई होगी? पटवारी भर्ती घोटाले को कैसे क्लीन चिट मिली होगी? महाकाल लोक घोटाले के गुनहगारों को कैसे बचाया गया होगा? जांच में इस तरह का भ्रष्टाचार बिना ऊपर के संरक्षण के नहीं हो सकता। सच्चाई तभी सामने आ सकती है जब उच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जांच करायी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed