फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Kamal Nath and Jeetu Patwari attacked the MP government on taking a new loan of 6 thousand crores, cal

Bhopal: एमपी सरकार के 6 हजार करोड़ के नए कर्ज लेने पर कमलनाथ,जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला, कहा-फिजूलखर्ची

Sat, 15 Feb 2025 08:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 15 Feb 2025 08:01 PM IST
सार

एमपी सरकार द्वारा लिए जा रहे 6 हजार करोड़ रुपए के कर्ज को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला है।जीतू पटवारी ने कहा कि  निवेश के झूठे प्रचार-प्रसार के लिए मशक्कत की जा रही है। कमलनाथ ने कहा है कि सरकार इवेंटबाजी और फिजूलखर्ची में कोई कमी नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Bhopal: Kamal Nath and Jeetu Patwari attacked the MP government on taking a new loan of 6 thousand crores, cal
जीतू पटवारी और कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में 24 औऱ 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मोहन सरकार द्वारा लिए जा रहे 6 हजार करोड़ रुपए के कर्ज को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि  निवेश के झूठे प्रचार-प्रसार के लिए की जा रही यह मशक्कत न सिर्फ एमपी बीजेपी के झूठ को बेनकाब करेगी, बल्कि पहले से कर्जदार प्रदेश को और ज्यादा कर्जदार बना देगी। जबकि पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि, लगातार कर्ज लेने के बावजूद मध्य प्रदेश सरकार इवेंटबाजी और फिजूलखर्ची में कोई कमी नहीं कर रही है। प्रदेश की जनता इस आर्थिक कुप्रबंधन के लिए सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन


अब तक 4.10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश दिन पर दिन कर्ज के दलदल में डूबता जा रहा है। प्रदेश के ऊपर अब तक 4.10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज हो चुका है और अब खबर आ रही है कि, प्रदेश सरकार 18 फरवरी को 6000 करोड़ रुपए का कर्ज और लेने वाली है। सरकार की कर्ज लेने की इस नीति से प्रदेश बड़े राजकोषीय संकट की ओर बढ़ रहा है। यह बहुत दुख की बात है कि, कई मामलों में सरकार ने सार्वजनिक संपत्ति बेचकर या लीज पर देकर धन अर्जित करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


फिजूल खर्ची में कोई कमी नहीं कर रही सरकार
कमलनाथ ने लिखा कि अगर प्रदेश की आर्थिक गतिविधि सही दिशा में संचालित की जाए तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। जिससे प्रदेश सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। अगर बेरोजगारों को रोजगार मिले और उद्योग एवं व्यापार को सकारात्मक माहौल में काम करने दिया जाए तो निश्चित तौर पर आर्थिक गतिविधि बढ़ेगी, लेकिन प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के कारण यह काम संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि, सबसे दुख की बात यह है कि, लगातार कर्ज लेने के बावजूद मध्य प्रदेश सरकार इवेंट बाजी पर अपनी फिजूल खर्ची में कोई कमी नहीं कर रही है। प्रदेश की जनता इस आर्थिक कुप्रबंधन के लिए इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्जदार प्रदेश को कर रहे और कर्जदार
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा कि, जैसे कि उम्मीद थी। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से ठीक पहले डॉ. मोहन यादव सरकार एक बार फिर 6000 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने जा रही है। झूठे निवेश के झूठे प्रचार-प्रसार के लिए की जा रही यह मशक्कत फिर एमपी बीजेपी के झूठ को न केवल बेनकाब करेगी, बल्कि कर्जदार प्रदेश को और ज्यादा कर्जदार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed