फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Jeetu Patwari reached the police station to file an FIR against minister Vijay Shah, wrote a letter to

Bhopal: मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR करने थाने पहुंचे जीतू पटवारी, PM को लिखा पत्र, मंत्री के इस्तीफे की मांग

Wed, 14 May 2025 04:36 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 14 May 2025 04:36 PM IST
सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल के श्यामला हिल्स पुलिस थाने में मंत्री विजय शाह के खिलाफ शिकायत की। इसके पहले जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मंत्री का इस्तीफा लेने की मांग की।

विज्ञापन
Bhopal: Jeetu Patwari reached the police station to file an FIR against minister Vijay Shah, wrote a letter to
शिकायत करने थाने पहुंचे जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमपी सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार को घेर रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल के श्यामला हिल्स पुलिस थाने में मंत्री विजय शाह के खिलाफ शिकायत की।पटवारी ने मांग की  विजय शाह को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चहिए। इसके पहले जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मंत्री का इस्तीफा लेने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन


भारतीय सेना, देश की एकता और नारी सम्मान पर हमला
जीतू पटवारी ने शिकायत में कहा कि मंत्री विजय शाह का बयान न केवल कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान है, बल्कि यह भारतीय सेना, देश की एकता और नारी सम्मान पर सीधा हमला है। बीजेपी की यह मानसिकता एक बार फिर उजागर हुई है, जो हमेशा से ही महिलाओं और सेना के सम्मान के खिलाफ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मनोज शुक्ला ने मंत्री विजय शाह के नेम प्लेट पर कालिख पोती
मामले में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं
पटवारी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी और कानूनी व लोकतांत्रिक तरीके से इस लड़ाई को अंजाम तक ले जाएगी। हमारी सेना और हमारी बेटियों का सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायत करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पीसी शर्मा, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, विधायक आरिफ मसूद, मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, वरिष्ट नेता माणक अग्रवाल, मध्यप्रदेश प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल, भोपाल शहर जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी पटेल, NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजिता बाजपेयी पांडे सहित नेतागण और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed