फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Javed from Rajasthan prepared the state's biggest Ravana in Bhopal, made a 105 feet Ravana in 1 month

Bhopal: राजस्थान के जावेद ने भोपाल में तैयार किया प्रदेश का सबसे बड़ा रावण, 1 महीने में बनाया 105 फीट का रावण

Thu, 10 Oct 2024 05:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 10 Oct 2024 05:59 PM IST
सार

भोपाल में प्रदेश के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन होगा। 12 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर कोलार में MP का सबसे बड़ा 105 फीट का रावण दहन किया जाएगा। कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों की ऊंचाई भी प्रदेश में सबसे ज्यादा होगी।

विज्ञापन
Bhopal: Javed from Rajasthan prepared the state's biggest Ravana in Bhopal, made a 105 feet Ravana in 1 month
भोपाल के बांस खेड़ी में तैयार हुए रावण के पुतले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में प्रदेश के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन होगा। 12 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन कोलार में MP का सबसे बड़ा 105 फीट का रावण दहन किया जाएगा। कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों की ऊंचाई भी प्रदेश में सबसे ज्यादा होगी। सभी पुतलों को बनाने के लिए राजस्थान के कलाकार भोपाल बुलाए गए हैं इन कारीगरों में प्रमुख रूप से जावेद खान अपने पिता और 10 लोगों के साथ इन तीनों पुतलों को आकर दे रहे हैं। जावेद खान ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि इन पुतलों को बनाने में एक महीने का समय लगा है। लगभग यह बनकर तैयार है बस इनके पार्ट जोड़ने बाकी है। यहां पर रावण दहन के साथ विशेष आतिशबाजी भी होगी। आतिशबाजी के लिए कोटा, दमोह और बांदा के कलाकारों को बुलाया गया है। कोलार हिन्दू उत्सव समिति रावण दहन की तैयारियों में लगी हुई है। मंच तैयार किया जा रहे हैं। 
विज्ञापन



22 साल से हो रहा रावण दहन,25 लाख लोग देखते हैं ऑनलाइन 
कोलार हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष महेश मीणा ने बताया कि हिन्दू उत्सव समिति पिछले 22 साल से बंजारी दशहरा मैदान पर दशहरा महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस बार भी एमपी के सबसे बड़े 105 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को बनाने के लिए राजस्थान से कलाकार आएंगे। मीणा ने बताया कि बताया कि बंजारी दशहरा मैदान और सोशल मीडिया पर तरकीबन 25 लाख लोग रावण दहन ऑनलाइन देखते हैं। कोलार में रावण दहन से पहले देशभक्ति और भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। कार्यक्रम में कलाकार डांस और भजन की प्रस्तुति देंगे। इस बार बड़ी संख्या में लोग रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन



राजधानी में 30 से अधिक जगह दहन किया जाएगा रावण
जानकारी के लिए बताने की राजधानी भोपाल में 30 से अधिक स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे। कोलार के अलावा सलैया में हिन्दू धर्म समिति रावण दहन करेगी। बिट्टन मार्केट उत्सव समिति रावण दहन करेगी। गोविंदपुरा में भेल दशहरा मैदान में रावण दहन होगा। मिनाल स्पोर्ट्स मैदान, टीटी नगर के दशहरा मैदान, संत हिरदाराम नगर के दशहरा मैदान और विजय भूमि चोला में रावण का दहन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed