फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal International Sports Complex Ready for Debut, CM Mohan Yadav to Inaugurate on November 19

एमपी:  भोपाल का इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहले अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए तैयार,19 नवंबर को होगा उद्घाटन

Fri, 30 Oct 2026 04:18 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 30 Oct 2026 04:18 PM IST
सार

भोपाल को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की नई पहचान मिलने जा रही है। करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पहले चरण का उद्घाटन 19 नवंबर को महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के शुभारंभ के साथ होगा।

 

विज्ञापन
Bhopal International Sports Complex Ready for Debut, CM Mohan Yadav to Inaugurate on November 19
मंत्री विश्वास सारंग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का पहला चरण तैयार हो गया है। 19 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग इसका शुभारंभ करेंगे। इसी दिन यहां महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का भी आगाज होगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के साथ भोपाल के खेल परिसर में पहली बार कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन होगा। शुक्रवार को खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों के ठहरने, आने-जाने, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर की होनी चाहिए। खिलाड़ियों की डाइट और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को भी कहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश:  मंत्री नागर सिंह चौहान पर आरोप लगाने वाली रश्मि भाटिया का यू-टर्न, वीडियो जारी कर दी सफाई
विज्ञापन


900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा परिसर
करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे इस अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है। पहले चरण के शुरू होने से भोपाल को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी का नया मंच मिलेगा। मंत्री सारंग ने कहा कि महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन प्रदेश की खेल अधोसंरचना और मेहमाननवाजी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर है। आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। खिलाड़ियों के ठहरने और परिवहन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग संभालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, पेंशनर्स को भी राहत

3 नवंबर को जारी होगा चैंपियनशिप का लोगो
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के सिलसिले में 3 नवंबर को हॉकी इंडिया का प्रतिनिधिमंडल भोपाल पहुंचेगा। इस दौरान आयोजन से जुड़े एमओयू की प्रक्रिया पूरी करने के साथ प्रेस वार्ता भी प्रस्तावित है। इसी दिन प्रतियोगिता के लोगो का अनावरण किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, लंबे समय से थीं बीमार; आज जैत में अंतिम संस्कार

शहर में खेल उत्सव जैसा माहौल बनाने की तैयारी
खेल मंत्री ने कहा कि इस प्रतियोगिता को केवल एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इसके जरिए भोपाल में खेल उत्सव जैसा माहौल बनाया जाएगा, ताकि प्रदेश के युवा भी खेलों के प्रति प्रेरित हों। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed