फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Instructions to add names of young voters in voter list, divisional commissioner inspected polling sta

Bhopal: मतदाता सूची में युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश, संभागायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Thu, 14 Nov 2024 06:58 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 14 Nov 2024 06:58 PM IST
सार

भोपाल जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे और अधिक से अधिक युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Bhopal: Instructions to add names of young voters in voter list, divisional commissioner inspected polling sta
मतदान केन्द्र का निरीक्षण करते संभागायुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में इन दिनों मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 28 नवंबर तक चलेगा। गुरुवार को कार्य का निरीक्षण करने के लिए संभागायुक्त संजीव सिंह मतदान केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से चर्चा की और उन्हें दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवा मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से न छूटे। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है या फिर जिला छोड़ दिया है, उनकी जानकारी जुटाकर नाम हटाने की कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, संयुक्त कलेक्टर दीपक पांडे, एसडीएम टीटीनगर अर्चना शर्मा सहित अन्य अधिकारी संभागायुक्त के साथ रहे।संभागायुक्त ने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए बीएलओ और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन




यहां पहुंचे संभागायुक्त 
संभागायुक्त गुरुवार को चार इमली क्षेत्र के मतदान केंद्र 213, 214 और 215 पर पहुंचे और बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्यों का देखा । इसके साथ ही वह नर्मदा भवन स्थित मतदान केंद्र 203, 204 और 205, तुलसी नगर स्थित शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र 172, 173, 174, 175 और 176 पर भी पहुंचे और निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने बीएलओ और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। सूची में सभी पात्र नागरिकों का नाम दर्ज हो, यह सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन



छुट्टी के दिन विशेश शिविर 
मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 नवंबर तक दावे-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इस दौरान अवकाश के दिनों में 16 नवंबर, 17 नवंबर दावे-आपत्ति प्राप्त करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संबंधित बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर दावा-आपत्ति प्राप्त करेंगे। गौरतलब है कि भोपाल जिले में कुल 2029 मतदान केंद्र हैं। वहीं, सात विधानसभा क्षेत्रों में 21 लाख 14 हजार 70 मतदाता हैं। इन मतदाताओं में 10 लाख 85 हजार 470 पुरुष और 10 लाख 28 हजार 432 महिला और 168 अन्य यानी थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed