फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Inauguration of MP's first Fit India Club, Union Sports Minister said - bringing a new national sports

Bhopal: MP के पहले फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण, केन्द्रीय खेल मंत्री बोले-लेकर आ रहे  नई राष्ट्रीय खेल नीति

Sun, 19 Jan 2025 09:25 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 19 Jan 2025 09:25 PM IST
सार

प्रदेश के पहले फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण किया गया। इस दौरन केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा है कि हम बहुत जल्द नई राष्ट्रीय खेल नीति लेकर आएंगे। CM ने कहा कि हम खेल और खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Inauguration of MP's first Fit India Club, Union Sports Minister said - bringing a new national sports
फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में प्रदेश के पहले फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण किया गया इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग मौजूद रहे। मंडाविया ने कहा है कि हम बहुत जल्द नई राष्ट्रीय खेल नीति लेकर आएंगे। इसमें खेलों, खेल अधोसंरचनाओं, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम खेल और खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध होकर प्रयास कर रहे हैं। हम सच्ची खेल भावना के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आज प्रदेश के पहले फिट इंडिया क्लब की शुरूआत हई है।
विज्ञापन



सीएम ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर विज़न का एक अहम हिस्सा है। फिट इंडिया क्लब बनाने की बात अब पूरे प्रदेश में सकारात्मक रूप से गांव-गांव तक जाएगी। इससे बच्चे और बुजुर्ग सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि खेल को हमारी सरकार ने अब एक पाठ्यक्रम (विषय) बना दिया है। छात्र इस विषय में शिक्षा ग्रहण कर व्याख्याता, सहायक प्राध्यापक, प्रशिक्षक आदि फील्ड में अपना कैरियर बना सकेंगे। हमने प्रदेश के खेल और खिलाड़ियों का मान-सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को गौतम नगर में फिट इंडिया क्लब के प्रथम चरण का लोकार्पण एवं दूसरे चरण के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय श्रम और रोजगार, युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन



खिलाड़ियों के लिए एक अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो-बढ़ो अभियान खिलाड़ियों के लिए एक अवसर है। यह प्रतिभा को संवारने के लिए खिलाड़ियों को मिला एक मंच है। खिलाड़ी पूरी मेहनत और लगन से इससे जुड़े और अपनी प्रतिभा को संवारे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना और आधुनिक अधोसंरचना के जरिए उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करना है। फिट इंडिया मूवमेंट युवाओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


देश में खेलों की अधोसंरचनाओं का हो रहा विकास
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि हमारे युवा देश की आस हैं और अपेक्षा भी। हम इन्हें फिर से फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं। देश में खेलों की अधोसंरचनाओं का विकास किया जा रहा है। हम बहुत जल्द नई राष्ट्रीय खेल नीति लेकर आएंगे। इसमें खेलों, खेल अधोसंरचनाओं, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम 2036 में देश में ओलंपिक खेल आयोजित कराना चाहते हैं। इसके लिए हमें देश की खेल अधोसंरचनाओं का विकास कर वैश्विक स्तर पर टॉप-टेन कंट्री में आना है। हम 9 से 15 वर्ष के सभी खिलाड़ियों को सभी प्रकार के अवसर देंगे। उनके आगे आने के बाद हम उन्हें सभी जरूरी प्रशिक्षण देकर उनके आहार पर विशेष ध्यान देंगे। सरकार हर खिलाड़ी की प्रतिभा के अनुसार उसके खेल का विकास कर उसे और हुनरमंद बनाएगी।


खेलों को नई दिशा देने की ओर आगे बढ़ रहा प्रदेश
प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि प्रदेश खेलों को नई दिशा देने की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश का पहला फिट इंडिया क्लब आज लोकार्पित किया गया है। यह चार चरणों में बनाया जा रहा है। पहले चरण का लोकार्पण आज हुआ है। साथ ही दूसरे चरण का भूमिपूजन भी आज ही हुआ है। हम चार चरणों में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं और फिट इंडिया क्लब की स्थापना के लिए सभी जरूरी मदद और प्रोत्साहन देंगे। सभी जरूरी खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण कर हम प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं में सम्मिलित होने की क्षमता तक तैयार करेंगे।


सात विभागीय खेल अधोसंरचनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में खेल संरचनाओं का वर्चुअली लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देना और खेल प्रतिभाओं को अपने कला-कौशल को उभारने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करना है। सतना जिले के नागौद में, सीहोर जिले के बुधनी में, हरदा जिले के टिमरनी में, मंदसौर जिले नारायणगढ़ में इंडोर हॉल और अलीराजपुर जिले के जोबट में आडटडोर स्टेडियम का लोकार्पण एवं शिवपुरी में हॉस्टल भवन का भूमिपूजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed