{"_id":"67445fe4d8dafb7e1801505e","slug":"bhopal-hit-and-run-case-three-friends-riding-bike-died-after-being-hit-by-high-speed-unidentified-vehicle-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Hit and Run Case: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, एक के दोनों पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Hit and Run Case: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, एक के दोनों पैर कटे
Mon, 25 Nov 2024 05:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:00 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर पुल पर रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक के दोनों पैर कट गए।
विज्ञापन
मृतक अल्फियाज, समीर नजाकत और समीर हनीफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भोपाल में आरिफ नगर ब्रिज पर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों के टक्कर मार दी। दो युवकों की रात में ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने सोमवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों के शव का हमीदिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। युवक ऐशबाग इलाके के थे। तीनों आपस में गहरे दोस्त थे। जवान बच्चों की मौत से ऐशबाग इलाके में लोग गमजदा हैं।
विज्ञापन
छोला मंदिर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय समीर खान, 20 वर्षीय अल्फियाज तथा 18 वर्षीय समीर खान ऐशबाग स्टेडियम के पास रहते थे। रविवार रात करीब 11 बजे वे एक ही बाइक पर सवार होकर आरिफ नगर ब्रिज पर मंडी की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक कार को तेज गति से दौड़ाते हुए भाग निकला। कार के बाइक को अपने चपेट में लेते ही तीनों सड़क गिरे तथा लहुलूहान हो गए। ब्रिज से गुजर रहे लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों युवकों को तुंरत ही अस्पताल ले जाया गया। यहां पर दो युवकों 20 वर्षीय समीर खान और अल्फियाज खान को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे युवक 18 वर्षीय समीर खान का गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज शुरू किया गया। चंद घंटों के इलाज के बाद सोमवार की सुबह समीर ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि तीनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे तथा तकरीबन रोजाना ही साथ में घूमा करते थे। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार की पहचान नहीं हो पाई है उसकी पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। युवकों की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी मौत के बाद ऐशबाग इलाके में मातम का माहौल है।
