फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Hamidia has budget shortage, outsourced employees will lose their jobs, notice given to 100, warning o

Bhopal: हमीदिया में बजट की कमी, आउटसोर्स कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, 100 को दिया नोटिस, भूख हड़ताल की चेतावनी

Sun, 22 Dec 2024 06:58 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 22 Dec 2024 06:58 PM IST
सार

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बजट की कमी है। 400 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को सैलरी दे पाना मुश्किल हो रहा है। अब इन्हें निकालने की तैयारी चल रही है।  कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें निकाला गया तो भूख हड़ताल करेंगे। 

विज्ञापन
Bhopal: Hamidia has budget shortage, outsourced employees will lose their jobs, notice given to 100, warning o
हमीदिया अस्पताल भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के हमीदिया अस्पताल को चलाने के लिए पर्याप्त बजट नहीं मिल पा रहा है, इस वजह से अस्पातल मे आउटसोर्स के माध्यम से काम करने वाले 400 से अधिक कर्मचारियों को सैलरी दे पाना मुश्किल हो रहा है। इसे लेकर आउटसोर्स कर्मचारी कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। लेकिन सरकार द्वारा इसे लेकर कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए उन्हें एक-दो महीने की सैलरी देकर शांत कर दिया जाता है। अब जीएमसी प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा। इसे लेकर प्रक्रिया भी जारी हो गई है जीएमसी प्रबंधन ने 100 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया है कि 31 दिसंबर उनकी नौकरी का आखिरी दिन होगा। ऐसे में 411 आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर तलबार लटक गई है।
विज्ञापन


मंत्री के बंगले पर भूख हड़ताल करेंगे
हमीदिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि यह सब हड़ताल करने के बाद किया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें नौकरी से निकाला गया तो वे स्थ्य मंत्री के बंगले पर भूख हड़ताल करेंगे। जबकि जीएमसी प्रबंधन का कहना है कि उनके पास कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए बजट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन




हड़ताल के बाद केवल 1 महीने की मिली सैलरी
आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल के बाद उन्हें एक माह की सैलरी दे दी गई है। जबकि कर्मचारियों की मांग थी कि पेडिंग दो माह का वेतन दिया जाए और दीपावली पर मिलने वाला बोनस भी नहीं दिया गया। गौरतलब है कि अस्पताल में कुल 1873 कर्मचारी हैं, जिनमें जीएमसी प्रबंधन ने प्रशासन को पत्र लिखकर 800 कर्मचारियों को वेतन देने की बात कही थी, इसमें से प्रशासन ने 400 कर्मचारियों को वेतन देने की मांग मानी। ऐसे में शेष बचे 400 कर्मचारियों को जीएमसी को अपने बजट में से सैलरी देना पड़ रही है। इसलिए जीएमसी प्रबंधन ने बजट न होने की बात कहकर 400 कर्मचारियों को निकालने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed