फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Hailstorm accompanied with heavy rain occurred in Shahdol, Satna and Maihar, day temperature crossed 3

Bhopal: शहडोल, सतना और मैहर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, नर्मदापुरम ने 37 डिग्री पार पहुंचा दिन का पारा

Sat, 22 Mar 2025 10:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 22 Mar 2025 10:01 PM IST
सार

Mp Weather: शनिवार को शहडोल सतना और मैहर में जिले में दोपहर में तेज गर्जना के साथ बारिश हुई साथ ही ओलावृष्टि हुई है। जबकि नर्मादापुरम का पारा 37 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल समेत कई जिलों मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
Bhopal: Hailstorm accompanied with heavy rain occurred in Shahdol, Satna and Maihar, day temperature crossed 3
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौमस में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को शहडोल सतना और मैहर में जिले में दोपहर में तेज गर्जना के साथ बारिश हुई साथ ही ओलावृष्टि हुई है। जबकि नर्मादापुरम का पारा 37 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल समेत कई जिलों मौसम साफ रहा। इधर ओलों से खेतों में फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 24 मार्च से नया सिस्टम एक्टिव होगा। 
विज्ञापन



गेहूं, सरसों, चना को पहुंचा नुकसान
खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेज हवाओं के कारण गिर रही है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं फसलों के लिए यह नुकसानदायक साबित हो रही है। खेतों में अभी गेहूं, चने और सरसों की फसल पककर तैयार है। इसे काटने की तैयारी कर रहे थे, इस ओलावृष्टि से इन फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। वहीं तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से महुआ और आम को काफी नुकसान है। 
विज्ञापन




यह भी पढ़ें-एम्स के डॉक्टर का चेन्नई में होगा हार्ट ट्रांसप्लांट, पीएम श्री एंबुलेंस से भेजा गया, CM ने किया ट्वीट
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर                  अधिकतम तापमान

नर्मदापुरम         37.2
खरगौन             37.1
धार                   36.2
खजुराहो           36.0
टीकमगढ़          35.6



दिन का तापमान बढ़ेगा
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मौजूदा सिस्टम का असर 22 मार्च तक रहेगा। 24 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। यह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे मध्यप्रदेश में भी मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 2 से 3 डिग्री तक पारा बढ़ जाएगा। शनिवार को मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश होने का अलर्ट नहीं है।


पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा प्रदेश का मौसम
मध्यप्रदेश के 15 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश और आंधी की स्थिति बनी रही। कहीं-कहीं तो ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, सतना, कटनी, सिंगरौली, दमोह, पन्ना, डिंडौरी, उमरिया, सागर, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, रीवा में बारिश और आंधी चली। 55 से अधिक शहर या कस्बों में मौसम का असर देखा गया। सागर, उमरिया समेत कई जिलों में ओले भी गिरे। वहीं, सिंगरौली में 54 किमी, रीवा में 39 किमी, जबलपुर में 34 किमी, मंडला-सागर में 30 किमी और छिंदवाड़ा में 28 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed