{"_id":"67ded583a965a99a9100d114","slug":"bhopal-aiims-doctor-s-heart-transplant-will-be-done-in-chennai-pm-shri-was-sent-by-ambulance-cm-tweeted-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: एम्स के डॉक्टर का चेन्नई में होगा हार्ट ट्रांसप्लांट, पीएम श्री एंबुलेंस से भेजा गया, CM ने किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: एम्स के डॉक्टर का चेन्नई में होगा हार्ट ट्रांसप्लांट, पीएम श्री एंबुलेंस से भेजा गया, CM ने किया ट्वीट
Sat, 22 Mar 2025 08:51 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 22 Mar 2025 08:51 PM IST
सार
एम्स के डॉ. जेपी शर्मा को हार्ट अटैक आने पर स्थिति काफी खराब हो गई और उन्हें अंतिम विकल्प हार्ट ट्रांसप्लांट का बताया गया, जिसके बाद पीएम श्री एंबुलेंस योजना से उन्हें चेन्नई भेजा गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी शेयर की।
विज्ञापन
एम्स भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल स्थित एम्स के डॉ. जेपी शर्मा को अचानक हार्ट अटैक आने पर स्थिति काफी खराब हो गई और उन्हें अंतिम विकल्प हार्ट ट्रांसप्लांट का बताया गया, जिसके बाद पीएम श्री एंबुलेंस योजना से उन्हें चेन्नई भेजा गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी शेयर की।
मुख्यमंत्री ने यह किया ट्वीट
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि एम्स भोपाल में प्राध्यापक के पद पर पदस्थ प्रो. (डॉ.) जेपी शर्मा को गंभीर अवस्था में हार्ट ट्रांसप्लांट हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान अंतर्गत 'पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा' के माध्यम से चेन्नई भेजा जा रहा है। वह अति गंभीर स्थिति में कन्जेस्टिव कॉर्डियक फेलियर से पीड़ित हैं जिसमें हार्ट ट्रांसप्लांट ही अंतिम विकल्प है। डॉ. शर्मा की स्थिति संज्ञान में आते ही, मैंने तत्काल प्रभाव से उन्हें भोपाल से चेन्नई ले जाने हेतु 'पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा' उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। हम प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की सेवा के लिए तत्पर हैं और मुझे संतोष है कि 'पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा' ऐसी गंभीर स्थितियों में देवदूत सिद्ध हो रही है, गंभीर मरीजों के लिए संकट मोचक बन रही है। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि डॉ. शर्मा को शीघ्र उत्तम स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।