फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Gau Mata Nyay Yatra will be held across the state for 7 days, Computer Baba said- Gau Mata will give m

Bhopal : प्रदेश भर में 7 दिन निकलेगी गौ माता न्याय यात्रा, कंप्यूटर बाबा बोले- सीएम को गौ माता देंगी ज्ञापान

Tue, 09 Sep 2025 04:57 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 09 Sep 2025 04:57 PM IST
सार

कंप्यूटर बाबा ने भोपाल में गौ माता न्याय यात्रा की घोषणा की। यह यात्रा 7 से 14 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें साधु-संत, किसान और गौ सेवक शामिल होंगे। उन्होने कहा है कि प्रदेश भर की हजारों गाय सीएम हाउस पहुंचेगी। और ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग करेंगी

विज्ञापन
Bhopal: Gau Mata Nyay Yatra will be held across the state for 7 days, Computer Baba said- Gau Mata will give m
कंप्यूटर बाबा की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने भोपाल में प्रेस वार्ता कर गौ माता न्याय यात्रा की घोषणा की। यह यात्रा 7 से 14 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें साधु-संत, किसान और गौ सेवक शामिल होंगे। उन्होने कहा है कि प्रदेश भर की हजारों गाय सीएम हाउस पहुंचेगी। और ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग करेंगी। मुख्य मांग है गौ माता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा देना।  उन्होने कहा कि प्रदेशभर में एक विशाल आंदोलन छेड़ा जाएगा। कंप्यूटर बाबा का कहना है कि गौ माता की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गौ संरक्षण के मुद्दे पर गंभीर नहीं है और यही कारण है कि गौशालाओं और सड़कों पर गायों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। बाबा ने साफ कहा, अब जगाने का समय आ गया है। गौ माता सनातन धर्म की जननी हैं, और उनकी रक्षा के लिए संत समाज सड़कों पर उतरेगा। यह यात्रा नर्मदापुरम से शुरू होकर भोपाल तक निकाली जाएगी। 
विज्ञापन

 

स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही
 कंप्यूटर बाबा ने कहा कि गौ माता की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। न तो गौशालाओं की हालत सुधारी जा रही है और न ही सड़कों पर बेसहारा घूम रही गायों के लिए कोई ठोस व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा, “गौ माता सनातन धर्म की जननी हैं, उनका अपमान पूरे धर्म का अपमान है। अब संत समाज गौ रक्षा की आवाज बुलंद करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, धार और अशोकनगर के एसपी को हटाया, 18 डीआईजी इधर से उधर
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलों में जाकर भिक्षा मांगेंगे
कंप्यूटर बाबा ने बताया कि आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए वे जिलों में जाकर भिक्षा मांगेंगे और संत समाज को तैयार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इस आंदोलन का विरोध करेंगे, उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बाबा का कहना है कि यह सिर्फ एक धार्मिक आंदोलन नहीं बल्कि सामाजिक चेतना जगाने का प्रयास भी है।

यह भी पढ़ें-पांच कलेक्टर समेत 14 IAS अफसर के तबादले, डॉ. सुदाम खाड़े इंदौर आयुक्त, सक्सेना नए जनसंपर्क आयुक्त बने


समाज और धर्म से जुड़े बड़े मुद्दों पर एकजुट
गौ माता न्याय यात्रा में हजारों साधु-संत शामिल होंगे। बाबा का कहना है कि अब समय आ गया है कि संत समाज सिर्फ प्रवचन तक सीमित न रहे, बल्कि समाज और धर्म से जुड़े बड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आगे आए। यही कारण है कि इस यात्रा को संत समाज का बड़ा समर्थन मिल रहा है। कंप्यूटर बाबा ने बताया कि किसानों और गौ सेवकों को भी इस आंदोलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। उनका मानना है कि जब समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होगा तभी सरकार पर दबाव बनेगा और गौ माता को उचित सम्मान मिल पाएगा। किसानों ने भी इस आंदोलन को लेकर समर्थन जताया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed