{"_id":"6861755c2a81b64b040744a9","slug":"bhopal-friend-demanded-ransom-of-rs-25-lakh-from-roperty-dealer-and-threatened-to-kill-him-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में प्रॉपर्टी डीलर से दोस्त ने मांगी 25 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर दी हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में प्रॉपर्टी डीलर से दोस्त ने मांगी 25 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर दी हत्या की धमकी
Sun, 29 Jun 2025 10:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:48 PM IST
सार
भोपाल के अशोका गार्डन में एक प्रॉपर्टी डीलर से उसके पुराने दोस्त ने 25 लाख की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पहले ऑटो डीलिंग में साझेदार रह चुके थे।
विज्ञापन
प्राॅपर्टी डीलरसे रंगदारी मांगने वाला आरोपी दोस्त गिरफ्तार।
विस्तार
भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर से 25 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कॉल कर फरियादी से रंगदारी देने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर आरोपी को पकड़ा तो पता चला कि वह तो फरियादी का दोस्त है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मोहम्मद मतीन मयूर बिहार कॉलोनी में रहते हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। इसके पहले वे ऑटो डीलिंग का कार्य करते थे। ऑटो डीलिंग के दौरान परिचित फैज को उन्होंने अपना बिजनेस पार्टनर बनाया था। दोनों साथ में ऑटो डीलिंग का कार्य करते थे। ऑटो डीलिंग छोड़ने के बाद मतीन प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने लगे तो अच्छी कमाई होने लगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: शिलांग पुलिस पहुंची रतलाम, सिलोम जेम्स की ससुराल से एक बैग किया जब्त, गहने हो सकते हैं
विज्ञापन
दोस्त की यह कमाई देखकर फैज उनसे रंजिश रखने लगा। इसीलिए उसने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। मतीन कुछ माह पहले फैज को मदद के नाम पर सवा पांच लाख रुपये अलग-अलग समय में दे चुके हैं। फैज को लगा कि मतीन अच्छी कमाई करता है, इसलिए फोन पर धमकी देकर 25 लाख की रंगदारी मांगने लगा। पुलिस ने फैज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
