फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Flight to Goa started from Bhopal, the journey will be completed in just one hour and 50 minutes, know

Bhopal: भोपाल से शुरू हुई गोवा के लिए फ्लाइट, महज एक घंटा 50 मिनट में सफर होगा पूरा, जानें कितना रहेगा किराया

Sun, 01 Dec 2024 05:31 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 01 Dec 2024 05:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रहवासियों के लिए अच्छी खबर है। रविवार को भोपाल से गोवा की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई है। यात्री अब भोपाल से गोवा तक का सफर महज एक घंटा 50 मिनट में पूरा कर सकेंगे। इसका किराया चार से पांच हजार रुपए रहेगा।
 

विज्ञापन
Bhopal: Flight to Goa started from Bhopal, the journey will be completed in just one hour and 50 minutes, know
फ्लाइट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल से गोवा और गोवा से भोपाल आना जाना बेहद आसान होने वाला है, क्योंकि इंडिगो एयरलाइंस कंपनी ने रविवार को भोपाल टू गोवा की फ्लाइट शुरू कर दी है। यात्री अब भोपाल से गोवा तक का सफर महज एक घंटा 50 मिनट में पूरा कर सकेंगे। भोपाल सांसद आलोक शर्मा में इसका शुभारंभ किया है। इसकी बुंकिंग भी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। न्यूनतम किराया 5 हजार से 5500 रुपए के बीच होगा।
विज्ञापन


अभी तक सीधे नहीं थी कोई फ्लाइट
अभी तक भोपाल से गोवा के सीधे कोई फ्लाइट नहीं थी। अब गोवा जाने के लिए भोपाल के लोगों को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट नहीं जाना पड़ेगा, अबतक यही से फ्लाइट लेना पड़ती थी।
विज्ञापन


इसी माह चार नई फ्लाइट होगीं शुरू
इसी महा में भोपाल एयरपोर्ट से गोवा की प्लाइट के साथ 4 नई उड़ानों की सुविधा भी शुरू हो रही है। एयर इंडिया की प्लाइट हैदराबाद, मुंबई और बैंगलोर के लिए उड़ान भरेगी । एअर इंडिया एक्सप्रेस 15 दिसंबर से बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद के लिए चार नई उड़ाने शुरू करेगी। हालांकि अभी एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों की बुकिंग शुरू नहीं हुई है, संभावना है कि इंडिगो की तरह एयर इंडिया भी इन उड़ानों की बुकिंग जल्द शुरू करेगा। अगर आप भी हवाई यात्रा करते है तो कब से कौन सी फ्लाइट शुरू होगी, इसकी सारी जानकारी नीचे देख सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट औऱ फइल
1- यह फ्लाइट भोपाल के राज भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे तक चलेगी।
2- शनिवार को छोड़कर यह हफ्ते में 6 दिन सेवाएं देगी।
3- भोपाल से 180 सीटों वाली फ्लाइट गोवा के लिए उड़ान भरेगी।
4- भोपाल से गोवा चलने वाली फ्लाइट का शुरुआती किराया 5000 से 5500 के बीच निर्धारित किया है।
6- गोवा से प्रस्थान: दोपहर 1 बजे और भोपाल आगमन: दोपहर 2:50 बजे।फ्लाइट संख्या 6ई-366 गोवा से दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी जो 2.50 बजे भोपाल आएगी, जिसका फेयर 5,335 रहेगा।
7- भोपाल से प्रस्थान: दोपहर 3:20 बजे और गोवा आगमन: शाम 5:10 बजे।
8- फ्लाइट संख्या 6ई-367 का भोपाल से डिपार्चर समय दोपहर 3.20 बजे, जो गोवा में शाम 5.10 बजे उतरेगी, जिसका फेयर 5,588 रुपए रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed