फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: First eye transplant in BMHRC, 50-year-old gas victim regained sight, donated eyes were used

Bhopal: BMHRC में पहला नेत्र प्रत्यारोपण, 50 साल के गैस पीड़ित को मिली रोशनी, दान किए गए नेत्र का किया उपयोग

Tue, 25 Mar 2025 06:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 25 Mar 2025 06:20 PM IST
सार

BMHRC: मंगलवार को बीएमएचआरसी में पहला सफल नेत्र प्रत्यारोपण किया गया। रायसेन जिले के निवासी 50 वर्षीय गैस पीड़ित व्यक्ति को कार्निया प्रत्यारोपित किया गया। स्वर्गीय आशा शर्मा द्वारा दान किए गए नेत्र का उपयोग किया गया।

विज्ञापन
Bhopal: First eye transplant in BMHRC, 50-year-old gas victim regained sight, donated eyes were used
बीएमएचआरसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को बीएमएचआरसी में पहला सफल नेत्र प्रत्यारोपण किया गया। रायसेन जिले के निवासी 50 वर्षीय गैस पीड़ित व्यक्ति को कार्निया प्रत्यारोपित किया गया। यह प्रत्यारोपण बीएमएचआरसी के नेत्र रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।मरीज की एक आंख 15 साल पहले चोट लगने से खराब हो गई थी और दूसरी आंख की दृष्टि मोतियाबिंद के कारण अत्यधिक प्रभावित हो गई थी।
विज्ञापन



स्वर्गीय आशा शर्मा की आंखों से मिली रोशनी
मरीज को नया जीवन देने के लिए स्वर्गीय आशा शर्मा द्वारा दान किए गए नेत्र का उपयोग किया गया। उन्होंने 17 मार्च को भोपाल के एक निजी अस्पताल में नेत्रदान किया था। उनका कार्निया रविवार को बीएमएचआरसी लाया गया और मंगलवार को प्रत्यारोपण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। वर्तमान में मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मंत्री प्रतिमा बागरी पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, अनुसूचित जाति वर्ग के प्रमाण पत्र को फर्जी बताया
विज्ञापन
विज्ञापन



नेत्र प्रत्यारोपण की लंबे समय से थी कोशिश
इस महत्वपूर्ण चिकित्सा उपलब्धि को अंजाम देने वाली विशेषज्ञ टीम में नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. हेमलता यादव, प्रोफेसर डॉ. अंजली शर्मा, विजिटिंग कन्सल्टेंट डॉ. प्रतीक गुर्जर व अन्य चिकित्सक शामिल थे। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि नेत्र प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू करने की हमारी लंबे समय से कोशिश थी, और यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमारी कोशिश है कि आने वाले समय में बीएमएचआरसी में अन्य अंग प्रत्यारोपण सुविधाएं भी शुरू की जाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed