फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Factory caught fire in Bhopal, factory found after 5 hours of effort, goods worth lakhs burnt, questio

Bhopal: भोपाल में फैक्ट्री में लगी आग,5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू,लाखों का सामान जला,फायर सिस्टम पर सवाल

Sat, 01 Mar 2025 09:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 01 Mar 2025 09:38 PM IST
सार

Bhopal: भोपाल में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने में करीब पांच घंटे से ज्यादा समय लग गया। नगर निगम, पुलिस, भेल और एसडीईआरएफ की टीमें आग बुझाने में कड़ी मशक्कत की। फैक्ट्री पूरी तरह जल कर खाक हो गई। वहीं फायर सिस्टम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Bhopal: Factory caught fire in Bhopal, factory found after 5 hours of effort, goods worth lakhs burnt, questio
भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा स्थित केमिकल फैक्ट्री में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए करीब पांच घंटे से ज्यादा समय लगा। नगर निगम, पुलिस, सीआईएसएफ और एसडीईआरएफ की टीमें आग बुझाने में कड़ी मशक्कत की। मौके पर नगर निगम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केमिकल फैक्ट्री के मालिक और प्रबंधन के साथ स्टॉफ मौजूद रहे। आग में लाखों का सामान जलने की जानकारी है। वहीं आग बुझाने में लगे समय को लेकर बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होने कहा कि भोपाल का फायर सिस्टम में इतनी ताकत नहीं है कि इस तरह की आग को काबू कर सके। 
विज्ञापन



विज्ञापन


लाखों लीटर ज्वालनशील कैमिकल का भंडारण
बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद गिरीष शर्मा ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होने कहा कि गोविंदपुरा केमिकल के बड़े भंडारण का क्षेत्र बन गया है। इस पर सरकार किसी प्रकार की पाबंदी नहीं लगा रही है। लाखो लीटर थिनर यहां इक्कठा किया जाता है। यह ज्वलनशील पदार्थ है जो पेट्रोल से बनता है। अगर थिनर यहा था तो भोपाल को दो फायर सिस्टम है, वह इसे काबू कर पाने में असफल क्यो हैं। शर्मा ने कहा कि आसपास कई शो रूम और फैक्ट्री है अगर तेज हवा होती तो पूरी जगह आग फैल सकती थी। अगर इतना बड़ा यहां भंडारण हो गया तो किसकी अनुमति से हुआ। इस फैक्ट्री के पास फायर सिस्टम नहीं था। फायर की एनओसी कैसे कराई जाती है। फायर एनओसी सभी की चेक होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे भोपाल की फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया "गोविंदपुरा स्थित आनंद ऑर्गेनिक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1:30 बजे मिली। इसके बाद गोविंदपुरा फायर स्टेशन, बोगदापुल, आईएसबीटी, माता मंदिर और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से 12 फायर ब्रिगेड भेजी गईं। लेकिन आग काबू होने की बजाय बढ़ती ही जा रही थी. ऐसे में भेल, एसडीईआरएफ और पुलिस की फायर ब्रिगेड भी बुलानी पड़ी। 

फैक्ट्री के अंदर का पूरा समान जला
इस हादसे में फैक्ट्री का लगभग पूरा सामान जल कर राख हो गया। आग को पूरी तरह बुझाने के लिए फैक्ट्री की दीवारों को भी तोड़ना पड़ा इसके पहले खिड़कियों को तोड़ कर आग बुझाने की कोशिश की गई। वहीं, आसपास की फैक्ट्री में भी काम बंद कर दिया गया। केमिकल फैक्ट्री के बाहर चारों तरफ से पानी की बौछारें की गई। मौके पर गोविंदपुरा और अयोध्या नगर और पिपलानी थाने का पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि आग से कोई जनहानि की कोई सूचना नहीं है।


पांच साल में चार बार लगी आग
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी पवन कुमार सेन ने बताया "फैक्ट्री में आग कैसे लगी, अभी इसकी जानकारी नहीं है। जाकारी के मुताबिक बीते 5 सालों में इस फैक्ट्री में 4 बार आग लग चुकी है। यह फैक्ट्री प्रेम चावला नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है। फैक्ट्री में लगी आग का धुआं 10 से 15 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। अशोका गार्डन थाना के थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया "पूरे मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल कोई जनहानि की बात सामने नही आई है।

हो सकता था बड़ा विस्फोट
जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में खड़ा एक ऑटो भी पूरी तरह से जल गया है। कर्मचारियों को कहना है कि इस फैक्ट्री में केमिकल बनाने का काम होता था और करीब ढाई सौ ड्रम में भरकर रखा गया था। हालांकि फैक्ट्री के पीछे साइड अंडरग्राउंड केमिकल का एक बड़ा टैंक भी बनाया गया है। लेकिन गनीमत रही कि वहां तक आग नहीं पहुंची, नहीं तो विस्फोट से बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सुबह यहां पूजा-पाठ और हवन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed