फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: EV workshop organized at MANIT, experts said- research is needed to reduce the prices of electric vehi

Bhopal: मैनिट में EV वर्कशॉप का आयोजन, विशेषज्ञ बोले-इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमतों में कमी लाने रिसर्च की जरूरत

Tue, 09 Sep 2025 08:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 09 Sep 2025 08:08 PM IST
सार

ईवी वर्कशॉप विद्युत-25 में बताया गया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत में कमी लाने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है। इसी के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल को एक चार्जिंग में अधिकतम दूरी तय करने की क्षमता विकसित करने पर भी तेजी से कार्य किए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
Bhopal: EV workshop organized at MANIT, experts said- research is needed to reduce the prices of electric vehi
मैनिट में ईवी वर्कशॉप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व ईवी दिवस पर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) भोपाल मे मंगलवार को  ईवी वर्कशॉप विद्युत-25 और इलेक्ट्रिक ऑटो एक्सपो का आयोजन किया गया। जिसमें इेलेक्ट्रिक व्हीकल को जन सामान्य में लोकप्रिय बनाने के लिये विशेषज्ञों ने चर्चा की। चर्चा में बताया गया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत में कमी लाने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है। इसी के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल को एक चार्जिंग में अधिकतम दूरी तय करने की क्षमता विकसित करने पर भी तेजी से कार्य किये जाने की जरूरत है। समूह चर्चा में यह भी बताया गया कि कार्मशियल व्हीकल को इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में अधिक से अधिक उपयोग किये जाने पर हम ऊर्जा में काफी बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन





इलेक्ट्रिक व्हीकल को लोकप्रिय बनाने दे रहे सब्सिडी
अपर मुख्य सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने कहा कि दुनिया में जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और परंपरागत ऊर्जा के घटते भंडार के बेहतर उपायों में से इलेक्ट्रिक व्हीकल एक है। केन्द्र और राज्यों की सरकारें जनता में इलेक्ट्रिक व्हीकल को लोकप्रिय बनाने के लिये कई तरह की सब्सिडी दे रही है। अनेक मोटर कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल में सुधार के लिये निरंतर रिसर्च कर रही हैं। हम सबके सामूहिक प्रयासों से इलेक्ट्रिक व्हीकल को आम जनता का विश्वस्नीय विकल्प बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मंत्री विश्वास सारंग बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, नज़ीर बनेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

नवकरणीय ऊर्जा की तरफ तेजी से बढ़ने की आवश्यकता
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि कोयला ऊर्जा 6 रूपये प्रति यूनिट और सोलर पॉवर 2 रूपये 15 पैसे प्रति यूनिट आये हैं। यह इस बात को साबित करता है कि हम सबको नवकरणीय ऊर्जा की तरफ तेजी से बढ़ने की आवश्यकता है। सोलर पॉवर की एक विशेषता यह भी है कि इसको स्टोर कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सकता है। कार्यक्रम में अपर आयुक्त पारिक्षित झाड़े ने मध्यप्रदेश की नवीन ईवी पॉलिसी के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पॉलिसी को आगामी 5 वर्षों के लिये जारी किया गया है। पॉलिसी में उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिये अनेक प्रकार से सब्सिडी दी गई है। मैनिट के डायरेक्टर शैलेन्द्र जैन ने विश्व इलेक्ट्रिक व्हीकल दिवस के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक छात्र अक्षत अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज में इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर विद्यार्थियों के बीच अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मौके पर इलेक्ट्रिक ऑटो एक्सपो में नवीनतम फोर व्हीलर, टू व्हीलर और कर्मशियल इलेक्ट्रिक व्हीकल का भी प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं, कई जिलों में जारी रहेगा हल्की बारिश का दौर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed