{"_id":"6755c67dd09a575fd1027071","slug":"bhopal-energy-minister-s-brother-makes-emergency-landing-in-bhopal-was-being-airlifted-to-hyderabad-treatme-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal:ऊर्जा मंत्री के भाई की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग,एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जा रहे थे,इलाज जारी हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal:ऊर्जा मंत्री के भाई की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग,एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जा रहे थे,इलाज जारी हालत खराब
Sun, 08 Dec 2024 09:47 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 08 Dec 2024 09:47 PM IST
सार
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई देवेंद्र सिंह तोमर की राजधानी भोपाल में इमरजेंसी एयर लिफ्टिंग कराई गई। भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत काफी खराब है।
विज्ञापन
भोपाल में इमरजेंसी एयर लिफ्टिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई देवेंद्र सिंह तोमर की राजधानी भोपाल में इमरजेंसी एयर लिफ्टिंग कराई गई। दरअसल तोमर के भाई की रविवार को तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उनके लंग्स में इंफेक्शन बढ़ता जा रहा है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। चिरायु ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. अजय गोयनका ने बताया कि उनकी हालत काफी खराब है।बताया गया है कि देवेंद्र तोमर पार्षद और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। पहले वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे, बाद में भाजपा से जुड़ गए थे। ऊर्जा मंत्री के चुनाव का पूरा काम प्रबंधन उन्हीं के हवाले रहता था।
ग्वालियर के अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर पुलिस और ग्वालियर जिला प्रशासन ने अपोलो हॉस्पिटल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। दोपहर 2 बजे एयर एम्बुलेंस की मदद से उन्हें हैदराबाद ले जाने के लिए रवाना हुए। रास्ते में हालत इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि एयर एम्बुलेंस की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ी। देवेंद्र को हैदराबाद के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाना था। हालांकि, ग्वालियर में भी हैदराबाद के डॉक्टर ही उनका ट्रीटमेंट कर रहे थे। ग्वालियर में भाई को एयरलिफ्ट करते समय ऊर्जा मंत्री भावुक नजर आए।