फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Due to the visit of the Prime Minister to GIS on February 23, many routes of Bhopal will be changed, k

Bhopal: GIS में आ रहे प्रधानमंत्री के दौरे से 23 फरवरी को भोपाल के बदले रहेंगे कई रूट,जाने कैसी रहेगी व्यवस्था

Sat, 22 Feb 2025 04:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 22 Feb 2025 04:33 PM IST
सार

GI समिट में शामिल होने के लिए 23 फरवरी को प्रधानमंत्री भोपाल पहुंचेंगे। पीएम के दौरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की नई यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दिन कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, जबकि कुछ मार्गों को डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
Bhopal: Due to the visit of the Prime Minister to GIS on February 23, many routes of Bhopal will be changed, k
प्रधान मंत्री नारेन्द्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 24 और 25 फरवरी को जीआईएस समिट का आयोजन किया जाएगा। समिट में शामिल होने के लिए 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की नई यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दिन कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, जबकि कुछ मार्गों को डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो इस दिन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। जिसके लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान बी जारी किया है।
विज्ञापन


हलालपुर बस स्टैंड तक ही आएंगी बसें
 प्लान के अनुसार, 23 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे से इंदौर और उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसें हलालपुर बस स्टैंड तक ही आएंगी, इन वाहनों को लालघाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की बसें मुबारकपुर बायपास और बैरागढ़ होते हुए हलालपुर बस स्टैंड पहुंचेंगी। इसके अलावा गांधी नगर तिराहा, लालघाटी, पॉलिटेक्निक चौराहा से लेकर रोशनपुरा तक दोपहर 2.30 बजे से मालवाहक और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को भदभदा, नीलबड़, खजूरी बायपास और मुबारकपुर चौराहा जैसे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल के आसपास का यातायात भी रहेगा प्रतिबंधित
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में पीएम के कार्यक्रम के दौरान दोपहर 3 बजे से आसपास के इलाकों में वाहन प्रतिबंध रहेंगे। रोशनपुरा, मछली घर तिराहा और गांधी पार्क तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बाणगंगा, मछली घर, पीएचक्यू तिराहा, भारत टॉकीज और रेलवे स्टेशन जाने के लिए अपैक्स बैंक, बोर्ड आॅफिस, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 किमी क्षेत्र में रेड जोन और नो-फ्लाइंग जोन घोषित
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, श्यामला हिल्स के 5 किलोमीटर के दायरे को रेड जोन एवं नो-फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। इस आदेश के तहत ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून सहित अन्य फ्लाइंग आॅब्जेक्ट्स की उड़ान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यह आदेश 23 फरवरी दोपहर 12 बजे से 24 फरवरी दोपहर 3 बजे तक प्रभावी रहेगा। वहीं इस आदेश के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई को लेकर भी आदेशित किया गया है।

स्कूल वाहनों को अनावश्यक नहीं रोका जाएगा
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने अभिभावकों और छात्रों को वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल करने की सलाह दी है। एडवाइजरी के अनुसार परीक्षार्थी रेतघाट, मोती मस्जिद, बुधवारा, तलैया, कंट्रोल रूम और रोशनपुरा मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। एडवाइजरी में कहा है कि प्रधानमंत्री के आगमन से पहले अभिभावकों, स्कूल संचालकों और प्रबंधक समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचे। इसके अलावा इस दौरान स्कूल वाहनों को अनावश्यक नहीं रोका जाएगा। यदि परीक्षार्थियों के वाहन पॉलीटेक्निक चौराहा, केएन प्रधान और पुराना मछली घर मार्ग से गुजरते हैं, तो उन्हें वहां से निकाला जाएगा।


असुविधा के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें
आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। यातायात नियम आपकी सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए है। किसी प्रकार की जानकारी हेतु व्हॉट्सएप नं. 7587602055 यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed