फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal drug taskar yaseen machhli revealed weapons girls abuse

MP News: पत्रकारों को धमकी, युवतियों का शोषण और अवैध कट्टे, MD ड्रग्स तस्कर यासीन मछली पर नए खुलासे

Sun, 27 Jul 2025 10:36 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 27 Jul 2025 10:36 PM IST
सार

भोपाल में ड्रग्स तस्करी के आरोपी यासीन मछली पर पुलिस की जांच में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अवैध हथियारों की बिक्री, युवतियों से दरिंदगी, गुप्त फ्लैट में अय्याशी और पत्रकारों को धमकाने जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं। पुलिस को उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक सबूत और अश्लील वीडियो मिले हैं, लेकिन पीड़िताएं बदनामी के डर से चुप हैं।
 

विज्ञापन
bhopal drug taskar yaseen machhli revealed weapons girls abuse
एमडी ड्रग्स तस्कर यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल राजधानी में गिरफ्तार किए गए एमडी ड्रग्स तस्कर यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली पर लगातार गंभीर खुलासे हो रहे हैं। भोपाल क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए इस शातिर तस्कर के खिलाफ अब अवैध हथियारों की तस्करी और युवतियों से दरिंदगी जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं।
विज्ञापन


अवैध हथियार का सौदा, गुर्गे की गिरफ्तारी से खुलासा
यासीन के करीबी गुर्गे जगजीत सिंह उर्फ जग्गा की गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी सामने आई है कि यासीन ने उसे 22 बोर का अवैध कट्टा बेचा था। पुलिस को इससे अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क का भी संदेह है।
विज्ञापन


बंधक बनाकर पीटता था, फ्लैट में सजती थीं महफिलें
पुलिस को यासीन के अंसल अपार्टमेंट स्थित एक गुप्त फ्लैट का भी सुराग मिला है, जहां वह ड्रग्स के शिकार युवकों को लाकर बंधक बनाकर पीटता था। इस फ्लैट में देर रात तक अय्याशी की महफिलें सजती थीं। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी थी, लेकिन कोई विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 13 दिनों मे 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे महाकाल के दरबार, करोड़ों की आय, तीन करोड़ के लड्डू ले गए लोग


युवतियों से दरिंदगी, वीडियो बना ब्लैकमेलिंग का अंदेशा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यासीन युवतियों को नशे का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। उन्हें बेहोशी की हालत में कमरे में निर्वस्त्र करके उनके साथ अमानवीय व्यवहार करता था। कुछ होश में रहने वाली युवतियों को शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाता था। यासीन के मोबाइल और मैकबुक से कई अश्लील वीडियो और हथियारों के साथ फोटो बरामद हुए हैं।

काउंसलिंग के बावजूद चुप हैं पीड़िताएं
पुलिस को यासीन के मोबाइल में दर्जन भर से ज्यादा युवतियों के वीडियो मिले हैं, जिनमें से करीब आधा दर्जन की पहचान की जा चुकी है। सभी हाईप्रोफाइल युवतियां हैं लेकिन बदनामी और वीडियो वायरल होने के डर से कोई भी आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने को तैयार नहीं है। पुलिस उनकी काउंसलिंग कर रही है और कुछ के परिजनों से भी संपर्क किया गया है।

पत्रकारों को धमकी, छापे में बरामद हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
रविवार दोपहर जब पुलिस यासीन को लेकर उसके घर पहुंची, तो वहां से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। इनमें कुछ में ग्राहकों की सूची, तस्करों की जानकारी और आपत्तिजनक फोटो मिले हैं। छापेमारी के दौरान कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को यासीन के भाई चिंटू और अन्य समर्थकों ने धमकाया। जब पत्रकार नहीं हटे तो उन्हें ‘देख लेने’ की धमकी दी गई। पुलिस को आशंका है कि यासीन ने न सिर्फ ड्रग्स की तस्करी की, बल्कि कई ड्रग्स पैडलर्स को अवैध हथियार भी बेचे ताकि कोई उनके धंधे में अड़चन न डाल सके। इस नेटवर्क की गहराई जानने के लिए पुलिस लगातार पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed