फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: DRI Seizes 4.38 Kg Amphetamine, Arrests Two Drug Smugglers

भोपाल में डीआरआई का बड़ा एक्शन: 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त, दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 08:33 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 27 Sep 2026 08:33 AM IST
सार

भोपाल में डीआरआई ने ड्रग तस्करी के खिलाफ दो जगह कार्रवाई कर 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की है। इस मामले में एक भारतीय और एक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Bhopal: DRI Seizes 4.38 Kg Amphetamine, Arrests Two Drug Smugglers
एम्फेटामाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दो मामलों में कार्रवाई करते हुए 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की है। एजेंसी ने दोनों मामलों में एक भारतीय और एक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है। डीआरआई को सूचना मिली थी कि हजरत निजामुद्दीन से भोपाल आ रहे एक यात्री के पास मादक पदार्थ है। इसके बाद टीम ने भोपाल जंक्शन पर संदिग्ध यात्री को रोककर उसके सामान की तलाशी ली। जांच के दौरान नीले रंग के डफल बैग से 2.014 किलो सफेद क्रिस्टल जैसा पदार्थ मिला। जांच में इसके एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर ड्रग जब्त कर ली गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सीएम यादव की बड़ी सौगात: भोपाल मास्टर प्लान-2047 का ड्राफ्ट तैयार, जानें कैसी होगी आपकी प्रपोज्ड लेक सिटी?
विज्ञापन


सलवार-कुर्तों में छिपाकर रखे थे पैकेट
दूसरी कार्रवाई रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर हुई। यहां आगरा कैंट से पहुंची एक नाइजीरियन महिला को DRI की टीम ने संदेह के आधार पर रोका। सामान की तलाशी लेने पर चार सलवार-कुर्तों में छिपाए गए पैकेट मिले। इन पैकेटों से 2.368 किलो एम्फेटामाइन बरामद हुई। इस मामले में भी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: धार में तीन बच्चों की डूबने से मौत, सीएम मोहन ने परिजनों को 4-4 लाख की सहायता घोषित

भोपाल में किसे होनी थी सप्लाई, जांच जारी
दोनों मामलों में जब्त एम्फेटामाइन की कुल मात्रा 4.38 किलो है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई गई है। DRI ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि ड्रग की खेप कहां से लाई गई थी और भोपाल में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। एजेंसी दोनों मामलों के बीच संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed