फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Doctors in Bhopal raised slogans in honour of the army, took out a rally, GMC reverberated with slogan

Bhopal: भोपाल में चिकित्सकों ने सेना के सम्मान लगाए नारे, निकाली रैली, भारतीय सेना अमर रहे से गूंजा जीएमसी

Tue, 20 May 2025 06:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 20 May 2025 06:55 PM IST
सार

भारतीय सेना का देश भर में लगातार सम्मान हो रहा है। इसी कड़ी में मंगलवा को दोपहर 1:30 बजे भरी धूप में भोपाल के चिकित्सकों ने रैली निकारी और सेना के सम्मान में जम क नारे लगाए। जिससे पूरा ्जीएमसी परिसर गूंज उठा। 

विज्ञापन
Bhopal: Doctors in Bhopal raised slogans in honour of the army, took out a rally, GMC reverberated with slogan
जीएमसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाली भारतीय सेना का देश भर में लगातार सम्मान हो रहा है। इसी कड़ी में मंगलवा को दोपहर 1:30 बजे भरी धूप में भोपाल के चिकित्सकों ने रैली निकारी और सेना के सम्मान में जम क नारे लगाए। जिससे पूरा ्जीएमसी परिसर गूंज उठा। 
विज्ञापन



चिकित्सकों के ये संगठन हुए शामिल
 मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन भोपाल के आवाहन पर पूरे भोपाल के सभी चिकित्सीय संगठनों ने मिलकर गांधी मेडिकल कॉलेज हमीदिया अस्पताल के परिसर में चिकित्सकों, नर्सेस और स्वास्थ्य कर्मी ने एक रैली निकाली इस रैली में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन, गांधी मेडिकल कॉलेज एल्युमिनी ,मेडिकल नर्सिंग एसोसिएशन, यूनाइटेड डॉक्टर फोरम, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,मेडिकल नर्सिंग एसोसिएशन एवं स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए।सभी ने मिलकर हमीदिया अस्पताल परिसर से अधिष्ठाता कार्यालय एक रैली निकाली और अंत में राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन किया।
विज्ञापन


भारतीय सेना के जज्बे को सलाम
आयोजक डॉ राकेश मालवीय ने बताया कि आज चिकित्सकों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ भारतीय सेना के जज्बे और ऑपरेशन सिंदूर को सलाम करना था। हाल ही में भारत-पाकिस्तान के युद्ध में एयर फोर्स ने ऑपरेशन सिंदूर करके सफलता पाई है, पहलगाम की हृदय विधायक घटना एवं उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर करके जो उसका बदला लिया आज चिकित्सकों ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर डीजीपी ने मंत्री विजय शाह की जांच को तीन सदस्यीय SIT गठित

ये प्रमुख रूप से हुए शामिल
इस कार्यक्रम की मुख्य संयोजक डॉ राकेश मालवीया प्रदेशाध्यक्ष मेडिकल टीचर एसोसिएशन मध्य प्रदेश एवं डॉ अभिजीत देशमुख अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश रहे। कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ कविता सिंग ,अधीक्षक डॉ  सुमित टंडन डॉ अनूप हजेला डॉ गुरुदत्त तिवारी, डॉ कुलदीप गुप्ता,डॉक्टर अजय मेहता डॉक्टर ललित श्रीवास्तव डॉ रमेश माधव डॉक्टर एम एच मालिक,डॉक्टर चुग नर्सिंग एसोसिएशन से धनराज नगर एवं कर्मचारी एसोसियन से  श्री ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed