{"_id":"64232565624fa0cb8606e7c5","slug":"bhopal-district-panchayat-president-house-stolen-miscreants-took-away-jewelry-along-with-one-lakh-cash-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष के घर चोरी, एक लाख नकदी सहित पूरे घर के नए-पुराने जेवर ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष के घर चोरी, एक लाख नकदी सहित पूरे घर के नए-पुराने जेवर ले गए बदमाश
Tue, 28 Mar 2023 11:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:05 PM IST
सार
भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर बाई गुर्जर के घर में चोरों ने सेंध लगा दी। घर की बाउंड्री कूदकर दाखिल हुए बदमाश लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसमें करीब एक लाख रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवरात हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के घर चोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर बाई गुर्जर के नजीरागाद थाना क्षेत्र स्थित घर में बीती रात घुसे बदमाशों ने लाखों का जेवर चोरी कर ले गए। नजीराबाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर जांच कर रही है। नजीराबाद थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया, ग्राम बरखेड़ी देव में नौरंग गुर्जर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी बीजेपी नेत्री हैं और वर्तमान में बीजेपी जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया, रामकुंवर गुर्जर भोपाल से रात ग्यारह बजे अपने बरखेड़ी देव स्थित घर पहुंची थीं। सुबह सात बजे देखा तो मकान के पीछे की दीवार खोदकर बदमाशों ने उनके मकान में प्रवेश किया था। उनके मकान से एक लाख रुपये नकद और करीब ढाई लाख रुपये के सोने के पुराने जेवर चोरी होना बताया है। हालांकि, फरियादी ने पुलिस से कहा है कि घर के परिजनों से उनके जेवरों की सूची मांगी है। जब जेवरों की सूची पुलिस को मिलेगी, इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने लाख का सामान चोरी गया है।
विज्ञापन
10 लाख का जेवर चोरी की बात...
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिला पंचायत अध्यक्ष का परिवार बड़ा किसान है। उनके घर से बदमाश सभी पुराने और नए गहने चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए गहनों की कीमत करीब 10 लाख से अधिक आंकी जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी चोरों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
