फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Digvijay Singh says Disappointment is increasing among students dismiss NTA chairman

Bhopal: दिग्विजय सिंह बोले- स्टूडेंट्स में बढ़ रही निराशा, निष्पक्ष जांच के लिए NTA चेयरमैन को बर्खास्त करें

Sat, 22 Jun 2024 04:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Jun 2024 04:37 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दरखास्त की है कि NTA अध्यक्ष बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि NEET पर रोज नया खुलासा हो रहा है।

विज्ञापन
Bhopal Digvijay Singh says Disappointment is increasing among students dismiss NTA chairman
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट परीक्षा को लेकर हर दिन हो रहे खुलासों को लेकर कांग्रेस मुखर है। जहां प्रदेश भर में इसको लेकर अलग-अलग तरह से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता लगातार सरकार को घेर रही है। अब कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए NTA के चेयरमैन प्रदीप जोशी को पद से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दरखास्त की है कि NTA अध्यक्ष बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि NEET पर रोज नया खुलासा हो रहे हैं, जिससे छात्रों में निराशा बढ़ रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नीट में धांधली की निष्पक्ष जांच तब तक संभव नहीं है, जब तक NTA के चेयरमेन प्रदीप जोशी पद पर बने रहेंगे। लिहाजा उनको बर्खास्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


जहां रहे, वहां घोटाले : जीतू
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदीप जोशी जहां रहे हैं, वहां घपले और घोटाले हुए। उनको जांच देते हैं पर प्रदीप जोशी जो नेट के चेयरमेन हैं, उन पर जांच नहीं करते। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि प्रदीप जोशी, जो मध्यप्रदेश से जुड़े हुए हैं, यहां के प्रोफेसर थे, उनकी जब नियुक्ति होती है तो कौन लोग उनकी सिफारिश करते हैं, उनके लेटर वेटर की जांच क्यों नहीं होती। और यह जहां जाते हैं, वहां व्यापम जैसा कांड क्यों होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed