{"_id":"6ac8db848f06a7bc500cc419","slug":"bhopal-delhi-shaan-e-bhopal-cancelled-today-rajdhani-express-also-suspended-passengers-to-face-increased-i-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल से दिल्ली जाने वाली शान-ए-भोपाल आज रद्द: राजधानी एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल से दिल्ली जाने वाली शान-ए-भोपाल आज रद्द: राजधानी एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Fri, 09 Oct 2026 05:48 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:48 PM IST
सार
भोपाल से दिल्ली जाने वाली शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द है। भोपाल होकर चलने वाली मुंबई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस भी अपने शुरुआती स्टेशन से नहीं चलेगी। दिल्ली में 10 अक्टूबर को यातायात बाधित होने की आशंका के चलते रेलवे ने कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त की हैं।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे भोपाल के रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। वहीं, मुंबई से भोपाल होकर दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस भी अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना नहीं होगी। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सफर के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं। रेलवे ने यह निर्णय 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी यातायात बाधित होने की आशंका के चलते लिया है। रेलवे के निर्देश के मुताबिक, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद शुरुआती स्टेशनों से चलने वाली उन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है, जिन्हें 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच दिल्ली पहुंचना था। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी अनाउंसमेंट के जरिए दी गई। रेलवे ने यात्रियों को रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।
भोपाल से दिल्ली के लिए दो प्रमुख ट्रेनें प्रभावित
भोपाल के यात्रियों के लिए सबसे अहम बदलाव शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस के निरस्त होने का है। ट्रेन संख्या 12155 रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलती है। इसके रद्द होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन या परिवहन का इंतजाम करना होगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 22221 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस भी शुक्रवार को अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना नहीं होगी। यह ट्रेन भोपाल होकर गुजरती है, इसलिए इससे सफर करने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है।
जबलपुर से चलने वाली तीन ट्रेनें भी निरस्त
पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली तीन ट्रेनें भी 9 अक्टूबर को रद्द रहेंगी। इनमें ट्रेन संख्या 22181, 12189 और 12121 शामिल हैं। इसके अलावा कोटा से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन संख्या 12059 को 10 अक्टूबर के लिए निरस्त किया गया है।रेलवे की योजना के तहत दिल्ली पहुंचने वाली संबंधित ट्रेनों को रास्ते में रोकने के बजाय उनके शुरुआती स्टेशन से ही रद्द किया जा रहा है। इससे यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की स्थिति जानना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के बीच सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की जानकारी दी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त नूपुर प्रसाद के मुताबिक, प्रदर्शन के संबंध में सूचना 7 अक्टूबर को दी गई थी, जबकि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार 10 दिन पहले आवेदन करना जरूरी है। एहतियाती इंतजामों के तहत 57 मेट्रो स्टेशन बंद रखने और 10 निरोध केंद्र बनाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने के पीछे प्रदर्शन को सीधे कारण बताने के बजाय नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों के आसपास सड़क यातायात बाधित होने की आशंका का हवाला दिया है। यात्रियों को सलाह है कि टिकट बुक होने के बावजूद यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना या ट्रेन की स्थिति की जांच कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी: विधानसभा क्षेत्रों में जमीनी ताकत परखेगी पार्टी, 30 दिन में बनेगी रिपोर्ट
भोपाल के यात्री इन ट्रेनों का रखें ध्यान
12155 शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस: रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन, 9 अक्टूबर को रद्द।
22221 राजधानी एक्सप्रेस: मुंबई-हजरत निजामुद्दीन, 9 अक्टूबर को शुरुआती स्टेशन से रद्द।
22181, 12189 और 12121: जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन, 9 अक्टूबर को रद्द।
12059: कोटा-हजरत निजामुद्दीन, 10 अक्टूबर को रद्द।