फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Transaction of 5.56 crores from two bank accounts in three months, 3 arrested

Bhopal Crime: तीन महीने में दो बैंक खातों से 5.56 करोड़ का ट्रांजेक्शन, बैंक खाता खरीदने-बेचने वाले 3 गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2024 08:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 08:59 PM IST
सार

भोपाल में बैंक खाता बेचने व खरीदने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। तीन महीने के भीतर दो बैंक खातों में 5.56 करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रांजेक्शन किया था। इस मामले में अभी तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया गया है। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Transaction of 5.56 crores from two bank accounts in three months, 3 arrested
भोपाल पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की कोलार थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से बैंक खाता बेचने व खरीदने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने तीन महीने के भीतर दो बैंक खातों में 5.56 करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रांजेक्शन किया था। इस मामले में अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 8 लाख रुपए नकद, लैपपाट और मोबाइल फोन समेत लाखों रुपये का सामान जब्त हुआ है। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस मामले की शिकायत बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा मंदाकिनी कालोनी कोलार रोड द्वारा पुलिस को ईमेल के माध्यम से दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि एक खाता धारक राहुल श्रीवास्तव अपना बैंक खाता बंद करवाने के लिए आया है। इस खाता धारक के दो अकाउंट में पिछले 3 महीने के भीतर 5.56 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन हुआ है, जो सायबर अपराध की तरफ इशारा करता है। इसके साथ ही करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन का विवरण भी पुलिस को दिया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने जब खाताधारक राहुल श्रीवास्तव को तलब किया तो उसने बताया कि अपने दोनों खाते उदयपुरा रायसेन निवासी घनश्याम सिंगरोले को 45 हजार रुपए किराए पर ट्रेडिंग के लिए दिए थे, जिसके द्वारा उसे चालीस हजार रुपये का भुगतान भी किया गया है। पुलिस ने जब आगे जांच की तो पता चला कि राहुल श्रीवास्तव और उसकी पत्नी प्रीति श्रीवास्तव के नाम पर उसी बैंक में दो और अकाउंट ऑनलाइन खोले गए हैं, जिनकी जानकारी दोनों को नहीं थी। इन दोनों खातों में भी करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक-युवती ने बनाए थे फर्जी दस्तावेज 
घनश्याम ने राहुल को बताया कि वह करेंट अकाउंट खुलवा कर देगा तो उसे और ज्यादा फायदा होगा। इसके लिए घनश्याम ने उसका संपर्क निकिता प्रजापति और नितेश शुक्ला से करवाया था। यह दोनों छत्तीसगढ़ी कॉलोनी बागसेवनिया में एक साथ रहते हैं। राहुल ने उनसे संपर्क किया तो दोनों ने उसकी पत्नी प्रीति श्रीवास्तव के नाम पर एक फर्जी गुमाश्ता, दुकान का स्थापना प्रमाण-पत्र और फर्जी संस्थान का रजिस्ट्रेशन करवा दिया। 


निकिता मूलतः बुधनी जिला सीहोर और नितेश सिंगरौली का रहने वाला है। दोनों एनके इंटर प्राइजेस के नाम से डॉक्यूमेंटेशन का काम करते थे। वह लोगों के पेनकार्ड, गुमाश्ता, फूड लायसेंस, आईटीआर, जीएसटी के साथ ही करेंट एकाउंट खुलवाने का काम करते थे। बाद में यह करेंट अकाउंट सुनील कुमार काकोड़िया और निखिल ऊंचे दामों पर बेच दिया करते थे। 8 लाख नकदी समेत लाखों का समान जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 लाख रुपये नकद, 3 कार्ड स्वाईप मशीन, मशीन रोल पेपर, 6 मोबाइल फोन, 34 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, 20 चैक, 24 चैकबुक, 6 पासबुक, सिम रैपर, 77 सिम कार्ड, 2 डायरी, 1 कापी, 12 एटीएम पिन रैपर, 1 लैपटाप, 2 वायफाय राऊटर आदि सामान जब्त किया गया है। खाता धारक राहुल श्रीवास्तव की आपराधिक संलिप्तता पाये जाने से उसे भी गिरफ्तार किया गया है। उससे एक मोबाईल फोन, 2 पासबुक और अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed