{"_id":"672e3a80235dba6d680ee1a2","slug":"bhopal-crime-stolen-jewelery-worth-rs-4-80-lakh-recovered-from-the-miscreant-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: बदमाश से चोरी के 4.80 लाख के जेवरात बरामद, छोटे भाई और दोस्त के साथ मिलकर की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: बदमाश से चोरी के 4.80 लाख के जेवरात बरामद, छोटे भाई और दोस्त के साथ मिलकर की थी वारदात
Fri, 08 Nov 2024 09:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:51 PM IST
सार
28 अक्टूबर को बीडीए कालोनी, डी-सेक्टर सलैया स्थित एक सूने मकान पर चोरी की वारदात हुई थी। बदमाशों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 4.80 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के मिसरोद पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 4.80 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी ने अपने छोटे भाई और दोस्त के साथ मिलकर सलैया इलाके में दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस को इलाके में लगे 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पड़े। पकड़े गए आरोपी से चोरी और नकबनजी की अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बीती 28 अक्टूबर को बीडीए कालोनी, डी-सेक्टर सलैया स्थित एक सूने मकान पर चोरी की वारदात हुई थी। बदमाशों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में एक विशेष टीम लगाई गई। इसके साथ ही मुखबिरों को सक्रिय किया गया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे पचास से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाले और संदेहियों की जानकारी मुखबिरों से साझा की। इसी बीच सूचना मिली कि सलैया इलाके में वारदात करने वाला एक संदेही युवक स्कूटर पर घूमते हुए दिखाई दिया है।
पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी
सूचना के बाद पुलिस ने खजांची चौराहा के पास सलैया आम रास्ते पर आने जाने वालों की चेकिंग शुरू की। इसी बीच लाल रंग की स्कूटर पर सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर दबोचा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सनी उर्फ राघव उर्फ राघवेंद्र सिंह (28) निवासी न्यू अम्बेडकर नगर, दामखेड़ा थाना कोलार रोड बताया। चोरी को लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से जेवरात बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के एक जोड़ी कंगन, एक सोने का हार, एक जोड़ी कान के बूंदे, एक सोने की चैन, सोने की दो अंगूठियां, एक जोड़ी टाप्स समेत करीब 4.80 लाख रुपये के जेवरात जब्त किए हैं। इस मामले में आरोपी के फरार छोटे भाई लक्की राजपूत और दोस्त विजय डिंडोरिया निवासी गोरागांव थाना रातीबड़ की तलाश की जा रही है। आरोपी दिन के समय सूने मकानों की रैकी करते थे और मौका पाकर वारदात को अंजाम देकर भाग जाते थे।
विज्ञापन
बारहवीं की छात्रा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
अशोका गार्डन में रहने वाली बारहवीं की एक छात्रा के साथ परिचित युवक ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के डर से पीडि़ता काफी दिनों तक चुप रही, लेकिन जब वह उसे दोबारा परेशान करने लगा तो छात्रा ने परिजनों को बताया और थाने जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी मूलत: उत्तर प्रदेश के ललितपुर की रहने वाली है। वह अशोका गार्डन इलाके में किराए से रहती है और बारहवीं की पढ़ाई कर रही है। करीब दो साल पहले वह जिस मकान में रहती थी, वहां सिद्धार्थ नामक युवक रहता था, जिसके कारण दोनों की पहचान थी। बाद में छात्रा ने अपना कमरा बदल लिया था। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि बीती 14 अगस्त को वह कमरे पर अकेली थी, तभी दोपहर करीब दो बजे सिद्धार्थ पहुंचा और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने धमकी दी थी कि अगर किसी को शिकायत की तो वह उसे जान से खत्म कर देगा, जिसके कारण किशोरी ने शिकायत नहीं की थी। बाद में उसने 27 अगस्त को भी उसके सात जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पिछले कुछ दिनों से सिद्धार्थ उसे दोबारा से परेशान करने लगा तो छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। गुरुवार को परिजन भोपाल पहुंचे और उसे लेकर अशोका गार्डन थाने गए। यहां छात्रा ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवा दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।