फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Husband got angry due to the close relationship of a young man known to his wife

Bhopal Crime: पत्नी से परिचित युवक के करीबी संबंध होने से भड़का पति, युवक पर किया कटर से किया जानलेवा हमला

Mon, 24 Apr 2023 11:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 11:13 PM IST
सार

सुदामा नगर में रहने वाला आरिफ प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी दोस्ती इमरान खान नाम के व्यक्ति से है। आरिफ उर्फ आशिफ इमरान के घर आता-जाता रहता था और उसकी पत्नी से बात करता था। इमरान को यह पसंद नहीं था।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Husband got angry due to the close relationship of a young man known to his wife
1

विस्तार

ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने परिचित युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोपी को शक है कि उसकी पत्नी के घायल आरिफ उर्फ आशिफ से करीबी संबंध हैं।
विज्ञापन


मामले में ऐशबाग पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऐशबाग थाना प्रभारी चतुर्भुज सिंह राठौर ने बताया कि सुदामा नगर में रहने वाला आरिफ प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी दोस्ती इमरान खान नाम के व्यक्ति से है। आरिफ उर्फ आशिफ इमरान के घर आता-जाता रहता था और उसकी पत्नी से बात करता था। इमरान को यह पसंद नहीं था।
विज्ञापन


पत्नी को लेकर किए कमेंट के बाद हमला
बीती रात इमरान कहीं जाने के लिए घर से निकला तो कुछ ही दूरी पर उसे आरिफ और उसका दोस्त चांद मियां मिल गया। चांद मिया चाऊमीन का ठेला लगाता है। आरोपी इमरान ने चांद मिया के सामने ही आरिफ से कहा कि कई बार समझाने के बाद भी तुम मेरी पत्नी से क्यों बात करते हो। इससे नाराज होकर आरिफ उर्फ आशिफ ने कहा कि तुम अपनी पत्नी को समझाओ, मुझसे संबंध न रखे। आरिफ ने इस दौरान आरोपी की पत्नी को लेकर कुछ अभद्र टिप्पणी कर दी। इसके बाद चांद मिया इमरान से विवाद करने लगा। इसके बाद इमरान ने पेपर काटने वाले कटर से आरिफ पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसे हमीदिया में भर्ती कराया गया है। आरिफ के पेट और कमर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed