फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Fraudsters duped Pujari of Rs 19 lakh in the name of MBBS admission in Russia

Bhopal Crime: रूस में MBBS में प्रवेश के नाम पर जालसाजों ने पुजारी को लगाई 19 लाख की चपत, दिल्ली के दो पर केस

Thu, 28 Nov 2024 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 07:52 PM IST
सार

बागसेवनिया पुलिस ने दिल्ली में रहने वाले दो आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया। आरोप है कि उन्होंने पुजारी राजबहादुर द्विवेदी की बेटी का रूस में एडमीशन करवाया, लेकिन फीस की राशि हड़प ली। राजबहादुर को फीस के लिए अलग से 19.48 लाख रुपये जमा करने पड़े।
 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Fraudsters duped Pujari of Rs 19 lakh in the name of MBBS admission in Russia
विदेश में एडमिशन के नाम पर 19 लाख ठगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की बागसेवनिया पुलिस ने एक पुजारी की रिपोर्ट पर दिल्ली में रहने वाले दो लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने पुजारी की बेटी का रूस के एक मेडिकल कालेज में एडमिशन करवाया था, लेकिन फीस की राशि कॉलेज में जमा करने के बजाए खुद ही हड़प ली। काफी प्रयास करने के बजाए जब रकम वापस नहीं मिली तो पुजारी ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी बागसेवनिया में रहने वाले राजबहादुर द्विवेदी मंदिर में पुजारी का काम करते हैं। उनके एक रिश्तेदार की बेटी रूस के कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। राजबहादुर को भी अपनी बेटी का एडमिशन रूस के कॉलेज में करवाना था, इसलिए उन्होंने रिश्तेदार से जानकारी हासिल की। रिश्तेदार ने बताया कि दिल्ली में रहने वाले मोहम्मद नदीम खान और इरफान खान विदेश के कॉलेजों में एडमिशन कराने का काम करते हैं। उसके बाद राजबहादुर ने दोनों से संपर्क किया तो उन्होंने एडमिशन करवाने की हामी भर दी। दोनों ने बताया था कि फिलहाल 30 लाख रुपये जमा करने होंगे और बाकी रुपये बाद देने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन


एडमिशन के बाद हड़पी फीस की रकम 
फरियादी ने मार्च 2024 में दोनों को तीस लाख रुपये का भुगतान कर दिया, जिसके बाद उन्होंने बेटी का एडमिशन रूस के मेडिकल कॉलेज में करवा दिया। कुछ महीनों बाद कॉलेज से फीस भरने की सूचना आने लगी। इस पर राजबहादुर ने नदीम और इरफान से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि बेटी की फीस भर दी जाएगी, इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि दोनों ने कॉलेज में कोई फीस नहीं भरी। बेटी की पढ़ाई जारी रखने के लिए राजबहादुर को अलग से फीस की व्यवस्था करनी पड़ी। आरोपियों ने राजबहादुर से फीस के नाम पर 19 लाख 48 हजार रुपये हड़प लिए थे। फरियादी ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो दोनों उन्हें लौटाने का आश्वासन देते रहे। पिछले दिनों जब उन्होंने रकम लौटने से इंकार कर दिया तो राजबहादुर ने थाने जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed