फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: DPS class 12 student committed suicide by hanging herself, daughter was born after many prayers

Bhopal Crime: डीपीएस की कक्षा 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, बड़ी मन्नतों के बाद पैदा हुई थी बेटी

Sun, 19 Jan 2025 06:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 06:56 PM IST
सार

नौकरानी खाना लेकर जब आध्या के कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था, आवाज देने पर कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद चचेरी मौसी पहुंची और आवाज दी। दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत घर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि आध्या फंदे पर लटकी हुई थी।  

विज्ञापन
Bhopal Crime: DPS class 12 student committed suicide by hanging herself, daughter was born after many prayers
भोपाल में छात्रा ने आत्महत्या कर ली

विस्तार

भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले निजी कॉलेज के प्रोफेसर की इकलौती बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इकलौती बेटी की मौत के बाद से माता-पिता बदहवाश हैं। पुलिस ने शव का पीएम कराना शुरू कर दिया है। किशोरी डीपीएस में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। 
विज्ञापन


अवधपुरी पुलिस के अनुसार राजीव सिंह परिहार अवधपुरी फेस-2 में परिवार के साथ रहते हैं। वे एलएनसीटी में प्रोफेसर हैं। उनके एक बेटी थी आध्या परिहार (17)। आध्या डीपीएस में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। शनिवार को राजीव सिंह पत्नी के साथ एम्स में जांच कराने गए थे। घर पर आध्या परिहार के साथ नौकरानी और आध्या की रिश्ते की मौसी थी। आध्या अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। नौकरानी खाना लेकर जब आध्या के कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था, आवाज देने पर कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद चचेरी मौसी पहुंची और आवाज दी। दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत घर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि आध्या फंदे पर लटकी हुई थी।  
विज्ञापन


आई फोन जब्त, नहीं मिला सुसाइड नोट
थाना प्रभारी ने बताया कि आध्या परिहार आईफोन चलाती थी। उसके पास लैपटॉप भी है। दोनों में पैटर्न लॉक है। पुलिस ने जांच के लिए आईफोन को जब्त कर लिया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सोशल मीडिया पर भी कोई पोस्ट ऐसी नजर नहीं आ रही, जिससे आत्महत्या के कारणों का अंदाजा लगाया जा सके। राजीव सिंह की शादी के 7-8 साल बाद बड़ी मन्नतों के बाद बेटी पैदा हुई थी। इकलौती बेटी की मौत के बाद राजीव सिंह और उनकी पत्नी बदहवाश हैं। दोनों बार-बार बेहोश हो रहे हैं, वह बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में पुलिस यह पता नहीं लगा पा रही है कि छात्रा को कोई परेशानी थी कि नहीं। पुलिस कल उसके स्कूल के दोस्तों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा को दोस्त ने जबरदस्ती शराब पिलाकर किया दुष्कर्म  
अन्य घटना में भोपाल के मिसरोद इलाके में क्लैट की तैयारी कर छात्रा को उसके ही दोस्त ने जबरदस्ती शराब पिलाकर होटल में दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। टीआई मनीष राज सिंह भदौरिया के मुताबिक उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती भोपाल में रहकर क्लैट की तैयारी कर रही है। कल शाम उसका कोलार में रहने वाला दोस्त कुलदीप उससे मिलने के लिए आया था। जहां आरोपी युवक उसे घुमाने के बाद होटल में ले गया और वहां उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। इतना ही नहीं नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म। सुबह होने पर जब पीडि़ता को होश आया तो उसे खुद के साथ घटना का पता चला। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंची और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed