फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Disabled farmer beaten to death by his brothers and nephews in a land dispute

Bhopal Crime: जमीन विवाद में दिव्यांग किसान को भाई-भतीजों ने पीट-पीटकर मार डाला, आरोपियों की तलाश जारी

Thu, 26 Jun 2025 09:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 09:44 PM IST
सार

भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दिव्यांग किसान बनवारीलाल ठाकुर की भाई और भतीजों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है, लेकिन आरोपी फरार हैं। वहीं हनुमानगंज में युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Disabled farmer beaten to death by his brothers and nephews in a land dispute
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के गुनगा थाना क्षत्र में एक दिव्यांग किसान की भाई और भतीजों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। किसान दिव्यांग होने के कारण भाग भी नहीं पाया। हत्याकांड को जमीन विवाद में अंजाम दिया गया है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के 15 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट, भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी होगी बारिश
विज्ञापन


गुनगा थाना पुलिस के अनुसार 47 वर्षीय बनवारीलाल ठाकुर पुत्र चैन सिंह काछी बरखेड़ा के रहने वाले थे। बनवारीलाल का एक बेटा है, जो नानी के घर रहता है। उनका पड़ोस में रहने वाले भूजमल सिंह से तीन एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी का आरोप है कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात वह खाना खाकर सोने जा रहे थे। तभी भतीजा बंटी घर आया और कहा कि आपको मेरे पापा यानी भूजमल बुला रहे हैं। खेती करनी है, जमीन का विवाद सुलझाने के लिए बुला रहे हैं। इसके बाद बनवारीलाल भाई भूजमल के घर पहुंचे। जमीन को लेकर  बातचीत के दौरान दोनों भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद भूजमल ने अपने बेटे बंटी सिंह, मनीष और दूसरे भाई बैशराम और उनका बेटा रजत और संदीप ने मिलकर बनवारीलाल पर लाठी, डंडे और फरसे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को देर रात गांव वालों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल रेलवे स्टेशन में CM ने किया VIP लाउंज का शुभारंभ, 50 रुपए में मिलेगी चाय-कॉफी के साथ कई सुविधाएं

युवक की हत्या करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
हनुमानगंज इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या करने वाले नाबालिग समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में शामिल दो युवक सगे भाई बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार गरीब नगर चांदबाड़ी में रहने वाला रोहित सेन बीती 22 जून की रात करीब आठ बजे अपने दोस्त संजू वंशकार और उसकी मौसी के लड़के युवराज वंशकार के साथ नादरा बस स्टैंड से भोपाल टाकीज की तरफ जा रहा था। हमीदिया रोड स्थित प्राईम होटल के पास पहुंचने पर पीयूष सोनी और उसके साथियों ने घेर लिया और पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट करने लगे। दोस्त संजू और उसके मौसरे भाई युवराज ने जब बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी चाकू-छुरी से मारपीट की गई। युवराज के पेट में चाकू का गहरा घाव लगा था, जिससे वह वहीं पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। हमले में रोहित और संजू को गंभीर चोट आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी। तीन दिनों की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी पीयूष सोनी और उसके भाई आयुष सोनी निवासी चंदन कुटी इब्राहिमगंज, करण जैन निवासी राजदेव कालोनी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed