फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Bag of social media cell employee working in CM house stolen from MLA rest house

Bhopal Crime: सीएम हाउस में कार्यरत सोशल मीडिया सेल के कर्मचारी का बैग एमएलए रेस्ट हाउस से चोरी

Wed, 26 Apr 2023 10:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 26 Apr 2023 10:51 PM IST
सार

एमएलए रेस्ट हाउस से मुख्यमंत्री निवास में कार्यरत सोशल मीडिया सेल में के एक कर्मचारी का बैग चोरी हो गया। बैग में लैपटॉप के साथ चार मोबाइल थे। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Bag of social media cell employee working in CM house stolen from MLA rest house
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के सबसे सुरक्षित क्षेत्र में गिने जाने वाले एमएलए रेस्ट हाउस से मुख्यमंत्री निवास में कार्यरत सोशल मीडिया सेल में के एक कर्मचारी का बैग चोरी हो गया। बैग में लैपटॉप के साथ चार मोबाइल थे। फरियादी की शिकायत पर अरेरा हिल्स थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अरेरा हिल्स पुलिस के अनुसार अमित द्विवेदी पुत्र श्रीराम द्विवेदी (35) विधायक विश्राम गृह खंड क्रमांक 3 के कक्ष-75 में रहते हैं। उक्त मकान मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल को आवंटित है। फरियादी अमित द्विवेदी विधायक प्रदीप पटेल के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टटिहरा थाना हनुमना के रहने वाले हैं। वे मुख्यमंत्री निवास में सोशल मीडिया सेल में कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल को शाम 7 बजे ड्यूटी से लौट कर आए तो मकान का दरवाजा बंद था। दरवाजे के बगल में रखी कुर्सी पर उन्होंने बैग रखकर लॉक खोला और अंदर चले गए। बैग अंदर ले जाना भूल गए।
विज्ञापन

बैग में लैपटॉप, चार मोबाइल व आधार कार्ड था

बैग में लैपटॉप के साथ चार मोबाइल और आधार कार्ड के साथ कंपनी का आईडी कार्ड भी था। विश्राम गृह में सीसीटीवी नहीं होने से बदमाश की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस विधायक विश्राम गृह में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दावे करती है, लेकिन इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे बाद याद आया
फरियादी ने पुलिस को बताया कि रात नौ बजे उसे याद आया कि बैग तो बाहर ही रखा है। इसके बाद वह बैग लेने पहुंचा तो बैग गायब हो चुका था। जिस दिन चोरी की घटना हुई है, उस दिन विधायक प्रदीप पटेल भी भोपाल में थे और रात में अपने निवास में ही थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed