फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: 8 year old innocent girl raped in private school hostel, three people including warden accused

Bhopal Crime: निजी स्कूल के छात्रावास में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, वार्डन समेत तीन लोगों पर आरोप

Wed, 01 May 2024 10:48 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 May 2024 10:48 AM IST
सार

आठ साल की मासूम को पिछले हफ्ते होशंगाबाद रोड इलाका स्थित एक निजी स्कूल में दाखिला दिलाया गया था। मासूम की मां मंगलवार को थाने पहुंची तथा शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Bhopal Crime: 8 year old innocent girl raped in private school hostel, three people including warden accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में निजी स्कूल के छात्रावास में आठ साल की मासूम के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। आठ दिन पहले ही इस बच्ची को स्कूल में दाखिला दिया गया था। बच्ची की मां मंगलवार की शाम अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची तथा एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर में छात्रावास के वार्डन व स्कूल प्रबंधन के एक व्यक्ति समेत तीन लोगों पर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आठ साल की मासूम को पिछले हफ्ते होशंगाबाद रोड इलाका स्थित एक निजी स्कूल में दाखिला दिलाया गया था। मासूम की मां मंगलवार को थाने पहुंची तथा शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने आरोप लगाया गया कि बच्ची ने अपनी मां से प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात बताई। बच्ची ने यह भी बताया कि एक दिन उसके कमरे में जिस बिस्तर पर वह सो रही थी। उस पर एक अंकल सो रहे थे। उनके साथ एक और अंकल सो रहे थे। इनमें से एक अंकल ने कहा था कि बच्ची की नींद खुल गई है। बेटी की बात सुनने के बाद मां उसे लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंची तथा वहां पर जाकर अपनी बेटी की जांच कराई। यहां पर जब ज्यादती की बात सामने आई तो महिला ने पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है जांच के पहले चरण में नाबालिग का मेडिकल कराया जाएगा। विवेचना के दौरान घटना की पुष्टि करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed