फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress will give 7-day training for tribal leadership, 120 tribal youths selected through interview

Bhopal: आदिवासी लीडरशिप के लिए कांग्रेस देगी 7 दिवसीय प्रशिक्षण, इंटरव्यू से 120 आदिवासी युवाओं का किया चयन

Sun, 09 Feb 2025 02:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 09 Feb 2025 02:55 PM IST
सार

एमपी कांग्रेस आदिवासी लीडरशिप विकसित करने के लिए 7 दिन का प्रशिक्षण शिविर धार जिले के मोहनखेड़ा में आयोजित करेगी। इसके लिए 120 युवाओं का साक्षात्कार से चयन किया गया। शिविर 19 फरवरी से शुरू होगी।

विज्ञापन
Bhopal: Congress will give 7-day training for tribal leadership, 120 tribal youths selected through interview
आदिवासी महिलाओं के साथ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी हर वर्ग के लोगों को दोबारा कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अब उन्होंने कांगेस के कोर वोटरों को अपनी पार्टी से दोबारा जोड़ना चाहत हैं। इसके लिए आदिवासा लीडरशिप विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कांग्रेस आदिवासी लीडरशिप प्रशिक्षण शिविर धार जिले के मोहनखेड़ा में आयोजित करेगी। इस प्रशिक्षण शिविर में 89 आदिवासी विकासखंड एवं अन्य आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों से आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस प्रोग्राम के जरिए जुड़ने वाले मप्र के 89 आदिवासी ब्लॉक से आदिवासी युवा महिला-पुरुष भोपाल पहुंचे। इनका एआईसीसी और एमपी कांग्रेस के ट्राइबल डिपार्टमेंट के पदाधिकारियों ने इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू के जरिए 120 आदिवासी युवा चयनित हुए। अब इनका सात दिनों का प्रशिक्षण मोहनखेड़ा में 19 फरवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन



चुनावी रणनीति के हिंसाब से तैयार होगें युवा
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस पहली बार आदिवासी युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए आवासीय ट्रेनिंग कैंप लगाएगी। धार जिले के मोहनखेड़ा में 19 फरवरी से 25 फरवरी तक यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आदिवासी वर्ग के युवाओं को पार्टी से जोड़ने और चुनावी रणनीति के हिसाब से तैयार करने के लिए कांग्रेस आदिवासी लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू कर रही है।
विज्ञापन



आदिवासी इस देश का है मालिक
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आदिवासी लीडरशिप डेवलपमेंट प्रशिक्षण शिविर एवं साक्षात्कार के लिए आयोजित बैठक में उपस्थित प्रदेश के सभी जिलों से आए आदिवासी वर्ग पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी इस देश का मालिक है, जल-जंगल और जमीन पर सबसे पहला अधिकार आदिवासी वर्ग का है। आदिवासी वर्ग के महापुरूषों चाहे वो बिरसा मुंडा हो, टंट्या भील हो या रघुनाथ शाह-शंकरशाह हो या वीरांगना रानी दुर्गावती हो इन सभी ने देश की आजादी में अपना योगदान दिया और आदिवासी वर्ग की रक्षा और सम्मान को अक्षुण्ण बनाए रखने में महती भूमिका का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जातिगत जनगणना से हर वर्ग को मिलेगा लाभ
पटवारी ने कहा कि देश की युवा शक्ति लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जातिगत जनगणना के पक्ष में है, क्योंकि जातिगत जनगणना से हर वर्ग के मध्यम और गरीबों को उसका लाभ मिलेगा। आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक समानता का अवसर मिलेगा। आदिवासियों का और कांग्रेस का और संविधान का प्रकृति का आपस में गहरा रिश्ता है जो हमें जल-जंगल से ही मिला है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण जीवन के लिए हवा और जल है उससे ही हर व्यक्ति को जीवन जीने के लिए आक्सीजन और ऊर्जा मिलती है। 


आदिवासी वर्ग की महिलाओं को किया जा रहा गायब
पटवारी ने कहा कि आदिवासी वर्ग के लिए डेढ़ लाख से अधिक बेकलॉग के पदों पर भर्ती नहीं हुई है। आदिवासियों की जमीन मप्र सरकार और इनके नुमाइंदों और सरकार के चापलूस अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। आदिवासी वर्ग को कभी बांध के नाम पर कभी सेंचुरी के नाम पर जमीनों से बेदखल किया जा रहा है। दलितों और आदिवासियों पर भाजपाराज में अत्याचार और अनचार की घटनाएं चरम पर हैं। आदिवासी वर्ग की महिलाओं को गायब किया जा रहा है जो सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों से स्पष्ट है। आदिवासी वर्ग के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं, आदिवासी वर्ग के छात्रावास जर्जर अवस्था में हैं, ग्रामीण अंचलों में सरकारी स्कूलों में शिक्षा और शिक्षकों का अभाव हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed