{"_id":"671f90377b881206f10be789","slug":"bhopal-congress-s-national-level-leaders-will-prepare-workers-to-surround-the-government-training-after-diwa-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता सरकार को घेरने कार्यकर्ताओं को करेंगे तैयार, दिवाली बाद प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता सरकार को घेरने कार्यकर्ताओं को करेंगे तैयार, दिवाली बाद प्रशिक्षण
Mon, 28 Oct 2024 06:56 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 28 Oct 2024 06:56 PM IST
सार
एमपी कांग्रेस ने नई रणनीति तैयार की है। सरकार को घेरने के लिए कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर के नेता तैयार करेंगे। बूथ,सेक्टर और मंडलम के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। जिला स्तर पर दीपावली बाद प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा 2 दिन पहले कर दी है। जहां अभी तक जीतू पटवारी बगैर टीम के 10 महीने से लगातार काम कर रहे थे अब कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद नई रणनीति पर काम शुरू हो गया है। अब कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार और भाजपा को घेरने के लिए अपनी रणीनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस की तरफ से बूथ,सेक्टर और मंडलम के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। खास बात है कि यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्तर के नेता जिला मुख्यालय में पहुंचकर देंगे। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को यह बताया जाएगा कि सरकार के नीतियों और विकास के वादों के बीच कांग्रेस को कौन से मुद्दे उठाने हैं,कहां उठाने हैं और किस प्रकार से मुद्दों को उठाना है।
कार्यकर्ताओं के सिखाएंगे की कैसे जीते जनता का विश्वास
कार्यकर्ताओं को यह भी प्रशिक्षण दिया जाएगा कि वो जनता का भरोसा कैसे जीतें। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना है। दिसंबर के महीने में कांग्रेस एक महासम्मेलन का भी आयोजन करेगी जिसमें पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी अब राज्य की भाजपा सरकार को घेरने के लिए अलग तरीके से काम करेगी।
अभी तक की रणनीति रही नाकाम
गौरतलब है कि अभी तक कांग्रेस ने राज्य सरकार अथवा भाजपा को जिस प्रकार से भी घेरने की रणनीति बनाई वो नाकाम साबित हुई है इस लिए कांग्रेस पार्टी अब अलग तरीके से रणनीति पर काम करने की योजना तैयार कर रही है। कांग्रेस पर यह भी आरोप लगते रहे हैं कि उसके आंदोलन राजधानी में शुरु होते हैं और वहीं पर खत्म हो जाते हैं जिसके कारण ग्रामीण अथवा अन्य शहर के लोग कांग्रेस से कनेक्ट नहीं हो पाते हैं। अगले कुछ समय तक कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व लगातार मध्यप्रदेश के दौरे करेगा और पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग तरीके से रणीनीति तैयार करेगा।