फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress's booth management was successful in MP by-election, the officer will have to give details of

Bhopal:एमपी उपचुनाव में सफल रहा कांग्रेस का बूथ मैनेजमेंट,पदाधिकारी को हर महीने देना होगा अपने कार्य का ब्यौरा

Wed, 27 Nov 2024 07:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 27 Nov 2024 07:55 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में हुए दो सीटों पर उप चुनाव में कांग्रेस द्वारा किए गए बूथ मैनेजमेंट में सफला मिली है। अब जीतू पटवारी  की नई टीम इसी रास्ते पर काम करेगी। पदाधिकारियों को हर महीने अपने काम का ब्यौरा पीसीसी चीफ को देना पड़ेगा। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Congress's booth management was successful in MP by-election, the officer will have to give details of
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के विजयपुर विधान उप चुनाव में मिली जीत और बुधनी विधानसभा में वोट प्रतिशत बढ़ने से कांग्रेस का उत्साह बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी द्वारा किया गया बूथ मैनेजमेंट सफल रहा है। पटवारी को समझ में आ गया है कि अगर मध्य प्रदेश में जीत दर्ज करनी है तो बूथ मैनेजमेंट पर काम करना होगा। उन्होंने अब इसके लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में बूथ लेवल पर काम करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं की पूछ परख बढ़ाने वाली है। सभी पदाधिकारी को हर महीने फील्ड पर किए गए कार्यों जिसमें दौरे, बैठकों और कार्यक्रमों की जानकारी का ब्यौरा पीसीसी चीफ को देना पड़ेगा। पदाधिकारी के कार्य मूल्यांकन के आधार पर ही उन्हें आगे के कार्य दिया जाएगा। किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर तत्काल उन्हें पद से हटा दिया जाएगा। इन सबके कामों का त्रैमासिक मूल्यांकन किया जाएगा।  
विज्ञापन



निष्क्रिय पदाधिकारी की होगी छुट्टी
मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी अब जिला और ब्लॉक इकाइयों से भी प्रदेश पदाधिकारियों की गतिविधियों का फीडबैक लेगी। इसके आधार पर मूल्यांकन होगा। जो भी कसौटी पर खरा नहीं उतरेगा, उसकी छुट्टी करने का इरादा है। गौरतलब है कि हाल ही में जीतू पटवारी ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की है। कार्यकारिणी में जिन नेताओं को जिम्मेदारी सौंप गई है उन्हें अब अपना काम दिखाना होगा। दरअसल कांग्रेस ने पहले छोटी कार्यसमिति बनाने का निर्णय लिया था। इसके हिसाब से 17 उपाध्यक्ष और 71 महासचिव बनाए गए। विरोध के स्वर उभरे तो 84 सचिव और 36 संयुक्त सचिव नियुक्त करके संतुलन साधने का प्रयास किया गया।महासचिवों को जिले का प्रभारी बनाया गया है और उनका सहयोग करने के लिए सचिव और सह सचिवों को सह प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन



हर स्तर पर संगठन को करेंगे सक्रिय
कांग्रेस के पदाधिकारी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने यह भी तय किया है कि संगठन को हर स्तर पर सक्रिय किया जाएगा। जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। प्रशिक्षण विभाग द्वारा पार्टी की रीति-नीति और कार्यक्रम बताए जाएंगे। इसके साथ ही भाजपा सरकार की वादाखिलाफी को मुद्दा बनाकर प्रदर्शन भी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पदाधिकारी को प्रभार के जिलों में हर माह करना होगा दौरा 
सभी पदाधिकारी को माह में कम से कम एक बार प्रभार के जिले का दौरा करना होगा। जिला और ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक करके संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करनी होगी। कांग्रेस द्वारा दिए जाने वाले कार्यक्रमों का नेतृत्व करने के साथ उसकी रिपोर्ट भी प्रदेश मुख्यालय को देनी होगी। इसके आधार पर कामकाज का त्रैमासिक मूल्यांकन होगा।संगठन के कामों में रुचि न दिखाने वाले निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी जाएगी। इनके स्थान पर युवा नेताओं को मौका दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि सभी के कामकाज का मूल्यांकन करेंगे। सबका मकसद संगठन को मजबूत बनाना है। इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed