{"_id":"6826e2820ed748ada10602a1","slug":"bhopal-congress-mlas-sit-on-protest-outside-raj-bhavan-in-black-clothes-demand-dismissal-of-minister-vijay-s-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: राजभवन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों को उठा ले गई पुलिस, मंत्री शाह को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: राजभवन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों को उठा ले गई पुलिस, मंत्री शाह को बर्खास्त करने की मांग
Fri, 16 May 2025 01:02 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 16 May 2025 01:02 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल से मिला। इसके बाद कांग्रेसी विधायक काले कपड़ों में राजभवन के बाहर धरने पर बैठ गए और मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने के नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने जबरन उठा दिया और गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन
राजभवन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद से ही लगातार उनका विरोध हो रहा है। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की। इसके बाद कांग्रेसी विधायक काले कपड़ों में राजभवन के बाहर धरने पर बैठ गए और मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने के नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार कोर्ट से नहीं चलती सरकार को मुख्यमंत्री चलाते हैं। राज भवन के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने जबरन उठा दिया। कई विधायकों के हाथ-पैर पड़कर पुलिस ने बस में भरा और सारे विधायकों को गिरफ्तार कर ले गई।
देश को अपमानित करने का काम किया
इस दौरान धरने में शामिल प्रदेश के खरगोन जिले की कसरावद विधानसभा से विधायक सचिन यादव ने कहा कि, विजय शाह ने देश को अपमानित करने का काम किया है । उन्होंने बहन-बेटियां, सेना एवं देश की अखंडता को खण्डित करने का जो काम किया है, वो निंदनीय है । इसको लेकर सरकार को तत्काल मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल से बाहर करना चाहिए ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-अवैध कॉलोनियों और शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, जिला प्रशासन ने तीन एकड़ जमीन मुक्त कराई
कोर्ट ने दिए थे एफआईआर के निर्देश दिए
मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उनके इस बयान पर स्वत: संज्ञान लिया था। जबलपुर हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की बेंच ने डीजीपी को मंत्री शाह पर एफआईआर के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद विजय शाह के खिलाफ धारा 152, 196(1)(बी) और 197(1)(सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन