फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress made Harish Chaudhary in-charge of Madhya Pradesh, Chaudhary will replace Bhanwar Jitendra Si

Bhopal: कांग्रेस ने हरीश चौधरी को बनाया मध्य प्रदेश का प्रभारी, भंवर जितेंद्र सिंह का स्थान लेंगे चौधरी

Sat, 15 Feb 2025 12:31 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 15 Feb 2025 12:31 AM IST
सार

कांग्रेस नेता हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। हरीश चौधरी पहले पंजाब के प्रभारी रह चुके हैं। चौधरी वर्तमान में बायतु से विधायक हैं और गांधी परिवार के नजदीकी माने जाते हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Congress made Harish Chaudhary in-charge of Madhya Pradesh, Chaudhary will replace Bhanwar Jitendra Si
हरीश चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया है। भंवर जितेंद्र सिंह के स्थान पर हरीश चौधरी को बनाया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। शुक्रवार को देर शाम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी के 9 वरिष्ठ नेताओं को अलग अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी गई। इस सूची में हरीश चौधरी का नाम भी है। चौधरी को मध्यप्रदेश का इंचार्ज बनाया गया है। चौधरी वर्तमान में बाड़मेर जिले के बायतु से कांग्रेस के विधायक हैं। मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने से चौधरी का कद और बढ गया है।
विज्ञापन


पंजाब के प्रभारी रह चुके हैं चौधरी
हरीश चौधरी पार्टी के आलाकमान गांधी परिवार के काफी नजदीकी नेता माने जाते हैं। वे पूर्व में लंबे समय तक पंजाब कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं। भले ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई हो लेकिन हरीश चौधरी के पास पंजाब का चार्ज रहा। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में वे गहलोत कैबिनेट के मंत्री थे। एक व्यक्ति-एक पद' के अनुपालन में हरीश ने मंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। 19 नवंबर 2021 को चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। चौधरी केंद्रीय नेतृत्व के पसंदीदा नेता हैं। वर्ष 2009 से 2014 तक वे बाड़मेर जैसलमेर से कांग्रेस के टिकट पर सांसद भी रहे हैं। गांधी परिवार के पसंदीदा नेता होने की वजह से उन्हें पार्टी में हमेशा अहम जिम्मेदारी मिलती रही है। वे वर्ष 2014 से 2019 तक एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। अब उन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन



मारवाड़ के दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं चौधरी
हरीश चौधरी मारवाड़ के दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं। वे छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए। वर्ष 1991 - 1992 में वे जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। लंबे समय तक उन्होंने संगठन में काम किया और वर्ष 2009 में पार्टी हाईकमान ने उन्हें बाड़मेर जैसलमेर से लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा। इस चुनाव में चौधरी ने जीत दर्ज की। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में वे विधायक बने और गहलोत राज में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भी हरीश चौधरी बायतु से विधायक बने। वे कांग्रेस के तेजतर्रार नेताओं में माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed